Uttarpradesh: कभी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की सुपारी लेने के बाद सुर्खियों में छाया गैंगस्टर दुर्रानी आज पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं उसी कुख्यात गैंग्सटर दुर्रानी की जिसने अंडरवर्ल्ड को भी हिला कर रख दिया था।

बता दें कि नोएडा STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दुर्रानी पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के साथ दुर्रानी का लंबा संबंध भी रहा है।

छोटा राजन की सुपारी लेने से सुर्खियों में छाया था दुर्रानी

यूं तो कुख्यात गैंगस्टर दुर्रानी यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन की नाक में दम कर चुका था। जगह-जगह पुलिस उसकी तलाश में खाक छान रही थी। लेकिन दुर्रानी का नाम उस समय सबसे ज्यादा उस समय सुर्खियों में छाया था। जब कथित तौर पर उसे छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी गई थी। रिपोर्टों की माने तो इस साजिश में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का नाम भी सामने आया था।

समीर नाम के शख्स की हत्या में था शामिल

कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी आज बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस और नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम की रडार पर आखिरकार आ ही गया। दुर्रानी दिल्ली में हुए एक चर्चित हत्याकांड में वांटेड था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

उसने हाल ही में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के एक युवक पर ताबड़तोड़ 15 से 20 गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें दुर्रानी की हर हरकतों पर नज़र रख रही थीं।

खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

आज पुलिस को बुलंदशहर में उसकी मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और नोएडा STF की जॉइंट टीम ने उसे पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के तहत ही दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर हो गया।


कई आपराधिक मामलों में था आरोपी

नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के सीधे संपर्क में रह चुका था। के अनुसार, साल 2016-17 में छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को मारने की सुपारी दी थी, हालांकि वह साजिश नाकाम रही थी। दुर्रानी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे 25 से भी ज्यादा गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

इसके अलावा, उस पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसके आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: आज समुद्र में उठेगा तूफान! दिल्ली-NCR में सुबह ठंड दिन में निकलेगी धूप, जानें देश में मौसम का मिजाज