Chris Lynn: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन का एक महीने का सस्पेंशन पूरा हो चुका है। लिन को कोकेन के लिए इस्तेमाल में पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया, जो अब पूर्ण हो चुका है।
इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की और यह भी बताया कि कंगारू बल्लेबाज ने सब्सटेंस एब्यूज रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया था।
आपको बता दें कि, क्रिस लिन ऑस्ट्रेलिया की फेमस बिग बैश लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन इंग्लैंड की प्रसिद्ध टी20 ब्लास्ट प्रतियोगिता के फाइनल के दौरान 18 जुलाई को हुए एक रूटीन एंटी-डोपिंग टेस्ट में रिजल्ट पॉजिटिव आया था।
सस्पेंशन का समय पूरा- क्रिकेट रेगुलेटर
36 साल के लिन उस समय नॉर्थम्पटनशायर को रिप्रेजेंट कर रहे थे। हालांकि, रेगुलेटरी बॉडी ने डिसिप्लिनरी नतीजा शुक्रवार को ही पब्लिक किया। क्रिकेट रेगुलेटर ने कहा, "क्रिकेट रेगुलेटर ने नॉर्थम्पटनशायर स्टीलबैक्स के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन पर एक महीने का सस्पेंशन लगाया है। सस्पेंशन का समय अब पूरा हो गया है।" लिन के सैंपल में कोकेन के मेटाबोलाइट, बेंजॉयलेगोनिन का लेवल कम था। बाद में उन्होंने एंटी-डोपिंग वायलेशन को मान लिया।''
An iconic BBL moment on this day six years ago... Chris Lynn launches the Wild Thing out of the Gabba! https://t.co/qzRkdKpjD1
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 30, 2022
WADA से मान्यता लैब में हुई जांच
क्रिकेट रेगुलेटर की रिपोर्ट में कहा गया, “क्रिकेटर का यूरिन सैंपल एनालिसिस के लिए फ्रांस के लेबोरेटोइरे एंटी-डोपेज में WADA से मान्यता प्राप्त लैब में भेजा गया था और कोकेन के मेटाबोलाइट बेंजॉयलेगोनिन के लिए एडवर्स एनालिटिकल फाइंडिंग्स (AAF) मिलीं। कोकेन को 2026 WADA प्रोहिबिटेड लिस्ट के सेक्शन S.6A के तहत एक स्टिमुलेंट के तौर पर लिस्ट किया गया है। यह एक नॉन-स्पेसिफाइड सब्सटेंस है जो सिर्फ कॉम्पिटिशन में बैन है। कोकेन को 2026 WADA प्रोहिबिटेड लिस्ट में खास तौर पर एब्यूज सब्सटेंस के तौर पर भी पहचाना गया है।”
FIVE SIXES IN A ROW. Chris Lynn. Wow. 🔥 https://t.co/KbQbCdMatA
— Vitality T20 Blast (@VitalityBlast) September 13, 2025
मेलबर्न रेनेगेड्स कर सकता है साइन
लिन के रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा करने के बाद शुरुआती तीन महीने का सस्पेंशन घटाकर एक महीने कर दिया गया। रेगुलेटर ने माना कि सब्सटेंस का इस्तेमाल कॉम्पिटिशन के बाहर किया गया था और इसका स्पोर्टिंग परफॉर्मेंस से कोई लेना-देना नहीं था।
This was a real hit. In a real game 😅 Just Chris Lynn things! Happy 32nd birthday to the Australian batter 💥 https://t.co/D1YTOeIg5U
— Cricinfo (@cricinfo) April 10, 2022
अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान, लिन ने 18 टी20 इंटरनेशनल और चार वन-डे इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट किया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दाएं हाथ के बैट्समैन के अगले महीने शुरू होने वाले बिग बैश लीग सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ साइन करने की उम्मीद थी।
ये भी पढ़ें- ‘इसके संकेत तब मिले…’ रवि शास्त्री के बाद अब गावस्कर ने भी उठाए सवाल, सिराज को बाहर रखने पर जताई हैरानी