Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 95 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन पहले विकेट के लिए उन्होंने केएल राहुल के साथ 130 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की, जिसके चलते इंडियन टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई, जिसमें हेनरी निकोल्स ने सर्वाधिक 175 रन की नाबाद सेंचुरी ठोकी, तो जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 कीवी बल्लेबाजों को चलता किया।
यशस्वी का दिखा रौद्र रूप
पहले टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने कीवी गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए 89 गेंदों पर 85 रन की शानदार हाफ सेंचुरी बनाई। जायसवाल ने अपनी इस जबरदस्त पारी में 16 चौके मारे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 का रहा।
Yashasvi Jaiswal is making batting look effortless, one glorious drive at a time! 👌 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test Day 2, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/irzkd6AW94
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 20, 2026
जहां एक छोर से केएल राहुल संभलकर बैटिंग कर रहे थे तो दूसरी ओर से यशस्वी आक्रामक रुख अपना हुए थे, जिसके चलते कीवी गेंदबाजों को लाइन और लेंथ सेटल करने का वक्त ही नहीं मिला और यही चीज भारतीय बैटर के पक्ष में गई। यशस्वी को मैट हेनरी ने विकेट के पीछे टॉम ब्लंडर के हाथों कैच आउट करवाया।
केएल के साथ जोड़े 130 रन
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 130 रन की शानदार शतकीय साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप में केएल राहुल का योगदान 81 गेंदों पर 42 रन का रहा तो यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों पर 85 रन इस साझेदारी में बनाए।
Yashasvi Bhava ✨ A fluent half-century brought up with a gorgeous straight drive. Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test Day 2, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/Vk05rOU7Ni
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 20, 2026
इसके चलते टीम इंडिया न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में एक अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रहा। अब यहां से मध्यक्रम और निचले क्रम के बैटर पर जिम्मेदारी होगी कि वह पहली इनिंग में कीवियों के स्कोर से आगे जाए और एक बड़ी बढ़त हासिल करें।
यशस्वी की पहली हाफ सेंचुरी
भारत के युवा ओपनर का यह साल 2026 में पहला अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने साल 2026 में खेली चार पारियों में एक भी हाफ सेंचुरी नहीं बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने बड़े मैच की पहली पारी में एक शानदार इनिंग खेल डाली।
Jaiswal's ramp game is officially open! 🚀🏏✨ Watch #NZvIND LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork 📺 https://t.co/rqW5p8Vzs2
— Sony LIV (@SonyLIV) November 20, 2026
आपको बता दें कि, यशस्वी ने साल 2026 में 37.20 की औसत से 186 रन बनाए हैं। वहीं, पिछले साल इस धाकड़ बल्लेबाज के बल्ले से 19 पारियों में 745 रन निकले, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल की एक गलती ने टीम इंडिया को डुबोया! न्यूजीलैंड को मिले एक्स्ट्रा 73 रन