Sunil Gavaskar on Mohammed Siraj: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और हेड कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर सवाल उठाए हैं।

दोनों को लगा कि भारत के टीम मैनेजमेंट को इस अनुभवी पेसर को अंतिम एकादश में जगह देनी चाहिए थी, खासकर उनके पिछले प्रदर्शन और मुश्किल हालात में अच्छा खेलने की काबिलियत को देखते हुए।

दरअसल, भारत ने पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को अपने चार तेज गेंदबाजों के तौर पर चुना। अब भारत के दोनों दिग्गजों ने इसपर सवाल उठाए हैं।

यह हैरानी की बात नहीं- गावस्कर

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि यह काफी हैरानी की बात है। पहला टेस्ट शुरू होने से पहले गावस्कर का मानना था कि सिराज इस मैच का हिस्सा होंगे, लेकिन उनको अंतिम एकादश के लिए नहीं चुना गया। गावस्कर ने कहा,

"यह हैरान करने वाला है। लेकिन इसके संकेत तब मिल गए थे जब उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने सिर्फ आखिरी गेम खेला था। जब उन्होंने आखिरी गेम खेला, तो मुझे लगा कि वे उन्हें पहले टेस्ट के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्हें प्लेइंग इलेवन में न देखना हैरानी की बात है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी भारत को निराश किया है। उनकी बॉलिंग में कुछ भी गलत नहीं हुआ है।"

शास्त्री ने भी उठाए थे सवाल

इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा,

"उम्मीद है कि भारत मज़बूती से वापसी करेगा। लेकिन अगर पेस, स्किल और सीम मूवमेंट ही क्राइटेरिया थे, और 140 क्लिक पाना मुश्किल था, तो यह सवाल तो उठता ही है। मोहम्मद सिराज कहां थे? अनुभव, एग्रेशन और गेंद से चीजें करने की काबिलियत। जरूर यह कुछ मायने रखता है।"

सिराज श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे और उनका प्रदर्शन भी कमाल का था।

पहले दिन का हाल

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान शुभमन का यह निर्णयक गेंदबाजों ने शुरुआत में सही साबित किया, जब उन्होंने मेजबानों के 70 पर 5 विकेट गिरा दिए थे।

लेकिन इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद साझेदारी कर टीम की शानदार वापसी करवाई। दिन का खेल खत्म होने तक कीवियों का स्कोर 243/5 था। हेनरी (113) और फिलिप्स (94) शानदार पारियां खेलकर नाबाद वापस लौटे।

ये भी पढ़ें- ‘मोहम्मद सिराज कहां थे…’ सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर करना पड़ा भारी! रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा, टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल