Indian Cricketers Fitness Test: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक्शन में दिख रही है। श्रीलंका दौरे पर हिस्सा लेने वाले और कई अन्य खिलाड़ियों को 29 अगस्त को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया था।
इस खिलाड़ियों में अधिकतर वह नाम शामिल थे तो की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका दौरे पर खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा शामिल रहे। वहीं, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ भी फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे।
खिलाड़ियों ने दिए ब्रोंको समेत कई टेस्ट
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टेस्ट देने पहुंचे खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। उन्होंने ‘ब्रोंको टेस्ट’, ‘2 किलोमीटर की दौड़’, ‘यो-यो टेस्ट’ और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल्स जैसे विकेटों के बीच दौड़ना शामिल हैं। ‘ब्रोंको टेस्ट’ में शुरुआती बिंदु (0 मीटर), 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर पर ‘कोन’ लगाए जाते हैं।
खिलाड़ियों को बिना रुके 5 सेट में 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करनी होती है। इस दौरान खिलाड़ियों को कुल 1200 मीटर की दूरी 5 मिनट 30 सेकेंड में तय करनी होती है। वहीं, ‘यो-यो टेस्ट’ का मानक लंबे समय से 16.5 है जबकि दो किलोमीटर दौड़ (2000 मीटर) को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है।
इन खिलाड़ियों को मिली छूट
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में कुछ खिलाड़ियों को राहत भी दी है। इसमें श्रीलंका दौरे से वापस लौटे मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
इन दोनों तेज गेंदबाजों को बीसीसीआई थोड़ा आराम देना चाहती है और यही वजह है कि इस दोनों खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट में भाग नहीं लिया। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। पूरी तरह से फिट होने के बाद ही इनको फुटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ZIM vs SA: बेबी AB का चला बल्ला, 38 गेंद रहते साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, जिम्बाब्वे की कटी नाक
प्रिंस यादव हुए फिट
हार्दिक, बुमराह और रेड्डी फिलहाल रिहैब प्रकिया से गुजर रहे हैं और यही वजह रही कि इन खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट से बाहर रखा गया। बता दें कि, बीसीसीआई घरेलू सीजन शुरू होने से पहले इस फिटनेस टेस्ट को पूरा करना चाहती है, ताकि सीजन के बीच किसी खिलाड़ियों को फिटनेस के कारण बाहर न होना पड़े।
वहीं, इंग्लैंड दौरे पर मांसपेशियों में खिंचाव से जूझने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। अब देखना होगा कि उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलता है या बाहर रहना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान नहीं इस टीम के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे रोहित-विराट, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान