Rohit Sharma and Virat Kohli, Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बीसीसीआई जल्द ही स्क्वाड का ऐलान करेगा। इस दौरान बोर्ड कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपना जलवा दिखाने का मौका देगा।

लेकिन हमें इंडियन क्रिकेट के दो लीजेंड रोहित शर्मा और विराट कोहली इस बीच खेलते दिखाई नहीं देंगे। हालांकि इसका ऐलान हो गया है कि वो कब और किस टीम के साथ खेलते दिखाई देंगे। तो आइए इस बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

इस टीम के खिलाफ खेलते दिखेंगे Rohit Sharma and Virat Kohli

बता दें कि भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी और यह सीरीज 17 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद इंडियन टीम हमें एशियन गेम्स के लिए जापान का दौरा करते नजर आएगी। इसी बीच भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज में हमें रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से खेलते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 21 कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए सामने, इमरान खान के सपोर्ट में कही ये बात

27 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम साल 2023 (जुलाई-अगस्त) के बाद एक बार फिर वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के आमने सामने होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इस सीरीज का पहला वनडे मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगा। वहीं दूसरा मैच 30 सितंबर को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होगा। इस सीरीज का लास्ट मुकाबला 3 अक्टूबर को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी और बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का कब ऐलान करेगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

1st वनडे: 27 सितंबर, (रविवार), ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
2nd वनडे: 30 सितंबर (बुधवार), बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
3rd वनडे: 03 अक्टूबर (शनिवार), महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।

यह भी पढ़ें: पहले मैच में हुए फ्लॉप, अब सेमीफाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला; रजत पाटीदार की नहीं है खैर