ZIM vs SA: नामीबिया टी20I ट्राई-सीरीज 2026 के पहले मैच में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम को नामीबिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच में उसने दमदार कमबैक करते हुए एक बेहतरीन जीत दर्ज की है। नामीबिया टी20I ट्राई-सीरीज 2026 के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर दमदार जीत दर्ज की है।
जिम्बाब्वे को हराकर साउथ अफ्रीका ने दर्ज की दमदार जीत
विंडहोक में हुए दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने 38 गेंद रहते 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीकी टीम की ओर से बेबी AB नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने नाबाद 75 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के 3 'अमर' रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना भगवान के लिए भी मुश्किल!
सिर्फ 144 रन ही बना सकी जिम्बाब्वे
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और 20 ओवर्स में 7.20 के रन रेट के साथ 144 रन ही बना पाई। इस दौरान टीम ने 8 विकेट खोए। इसकी ओर से ब्रायन बेनेट ने 34, तदिवानाशे मरुमणि ने 30 और बेन कुरेन ने 24 रन बनाए। इस टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने सिर्फ 10 रन बनाए। इन सभी बल्लेबाजों ने काफी स्लो खेला। इस टीम के लिए डियन मायर्स ने भी 17 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका की ओर से इस बीच डुआन जानसन ने 3 और प्रेनेलन सुब्रयेन ने 2 विकेट लिया। वहीं ईथन बॉश, क्वेना मफाका और ब्योर्न फोर्टुइन ने 1-1 विकेट लिया।
13.4 ओवर में अफ्रीका ने चेस किया टारगेट
साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने काफी तेज रन गति से रन बनाया और सिर्फ 13.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस टीम ने 38 गेंद रहते 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। इस बीच डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 गेंदों में 75 रन की नॉटआउट पारी खेली। उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के आए। उनके अलावा जॉर्डन हरमन ने 20, लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने 22, टोनी डी ज़ोरज़ी ने 15 और रुबिन हरमन ने नाबाद 11 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी, न्यूमैन न्यामुरी और ब्रैड इवांस ने एक-एक विकेट लिया।
बताते चलें कि इस मैच के बाद अब साउथ अफ्रीका 2 में से एक जीत और 0.969 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं 2 अंक और 0.900 के नेट रन रेट के साथ नामीबिया दूसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे अभी बिना खाता खोले -3.483 नेट रन रेट के साथ तीसरे और अंतिम पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: पहले मैच में हुए फ्लॉप, अब सेमीफाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला; रजत पाटीदार की नहीं है खैर