खेल
एशिया कप-एशियन गेम्स 2026 के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 29 साल की खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी 29 वर्षींय बल्लेबाज निगार सुल्ताना जोटी करती नजर आएंगे तो शर्मिन सुल्ताना की भी टीम में वापसी हुई है।
Bangladesh Squad Announce: एशियन गेम्स और एशिया कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने महिला क्रिकेट टीम कगा ऐलान कर दिया है। आगामी टूर्नामेंट के लिए चयनकर्ताओं ने महिला टीम की स्टार बल्लेबाज शर्मिन सुल्ताना को मौका दिया है, जो कि काफी समय बाद वापसी कर रही हैं। वहीं, बीसीबी ने टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज निगार सुल्ताना जोटी को सौंपी है। बता दें कि, इस टूर्नामेंट के लिए भारत, पाकिस्तान समेत कई देश अपने स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर चुके हैं, जबकि इस लिस्ट में अब बांग्लादेश का नाम भी जुड़ गया है। इस बार एशियन गेम्स के 20वें संस्करण की मेजबानी जापान के आइची-नागोया को सौंपी गई है, जिसमें क्रिकेट पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
अनुभव-युवा खिलाड़ियों का शानदार कॉम्बिनेशन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी दोनों टूर्नामेंट के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार कॉम्बिनेशन तैयार किया है। मई में टी20 इंटरनेशनल पदार्पण करने वाली शर्मिन सुल्ताना को बतौर शीर्ष क्रम बल्लेबाज टीम में स्थान मिला है। सुल्ताना के अलावा महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम को शानदार शुरुआत दिलाने वाली शोभना मोस्तरी और जुएरिया फिरदौस को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। इनके अलावा टी20 विश्व कप 2026, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली शोर्ना अख्तर को भी टीम में जगह मिली है। बता दें कि, इस खिलाड़ी का हालिया प्रदर्शन काफी बेतरीन रहा है और अपनी टीम के लिए कई दमदार पारियां खेली हैं।
कब हो रही है टूर्नामेंट की शुरुआत?
महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है, जबकि बांग्लादेश 31 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। एशिया कप के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। जबकि इसका खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2026 की समाप्ति के 4 दिन बाद यानी 17 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो जाएगी। इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट टीम के मुकाबले 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे। बता दें कि, बांग्लादेश की ओर से इन दोनों टूर्नाममेंट में कप्तान निगार सुल्ताना जोटी, ऑलराउंडर रितु मोनी, तेज गेंदबाज मरूफा अख्तर पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। बांग्लादेशी फैंस उम्मीद करेंगे के आगामी दोनों बड़ी प्रतियोगिताओं में महिला क्रिकेट टीम कप और स्वर्ण पदक अपने नाम करें।
बांग्लादेश महिला टीम का स्क्वाड
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शर्मिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर माघला, फरिहा इस्लाम।
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में कुछ ऐसी रहेगी भारत की प्लेइंग इलेवन! वैभव-शिवम को मौका मिलना मुश्किल
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।