UP Board Topper list: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने किया टॉप
इस साल के परिणामों में छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अदिति ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर अर्पिता और परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक के साथ अपनी जगह बनाई है।
12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप
वहीं, कक्षा 12वीं के परिणामों की बात करें तो शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर नंदनी गुप्ता और श्रेया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल की।
'अपने शिक्षकों को सफलता का श्रेय देना चाहती हूं'
शिखा वर्मा ने उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.60 प्रतिशत हासिल कर टॉप किया। बता दें, टॉपर शिखा वर्मा ने मीडिया से बातचीत की। शिखा वर्मा ने कहा कि 'मैं सबसे पहले अपने शिक्षकों को सफलता का श्रेय देना चाहती हूं। मेरे पिता किसान हैं।'
#WATCH सीतापुर,उत्तर प्रदेश: शिखा वर्मा ने उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
टॉपर शिखा वर्मा ने बताया, "मैं सबसे पहले अपने शिक्षकों को सफलता का श्रेय देना चाहती हूं। मेरे पिता किसान हैं..." pic.twitter.com/eg8SMrfswx
परीक्षा के लिए करीब 25.76 लाख छात्रों ने किया था आवेदन
इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर 50 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल (कक्षा 10) के लिए लगभग 27.61 लाख और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के लिए करीब 25.76 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा का सफल आयोजन और समय पर परिणाम जारी करना बोर्ड की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं
इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
फिर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा
छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं
Written By: Geeta Sharma