PM Modi in West Bengal: विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर जनसभा पहले से ज्यादा बड़ी होती जा रही है। यह माहौल, यह प्यार, यह उत्साह, यह जोश, यह विरोध उस सरकार के खिलाफ गुस्से का प्रतीक है। आगे पीएम ने कहा कि टीएमसी नहीं चाहती है कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें।
#WATCH बांकुरा, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं बंगाल में जहां भी जाता हूं, हर जनसभा, पहले से ज्यादा बड़ी होती जा रही है...यह माहौल, प्यार, उत्साह, उमंग और यह निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का भी प्रतीक है..." pic.twitter.com/CNd8mJpLtR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
'BJP की पहचान महिला सशक्तिकरण की सुरक्षा है'
पीएम ने यह भी बताया कि BJP की पहचान महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा है। देश के हर राज्य में बहनें और बेटियां BJP को सबसे आशीर्वाद देती हैं। हमारी सरकार विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका का विस्तार करना चाहती हैं, इसके लिए हम बेटियों को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित करनते हैं। वही दूसरी तरफ TMC ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर बंगाल की बहनों को धोखा दिया है।
#WATCH बांकुरा, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा की पहचान ही महिला सशक्तिकरण से है, महिला सुरक्षा से है इसीलिए देश के हर राज्य में बहन-बेटियां भाजपा को सबसे अधिक आशीर्वाद देती हैं। हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो,… pic.twitter.com/LtPglpNpSG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
महिला विरोधी है TMC सरकार: पीएम
उन्होंने कहा, बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं। हमने इसके लिए भी प्रयास किए। लेकिन TMC नहीं चाहती कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें। क्योंकि बंगाल की बेटियां उनके 'जंगल राज' को चुनौती दे रही थीं। TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और महिला आरक्षण बिल को पारित होने से रोक दिया।
'BJP की सरकार में महिलाओं को मिलेगा मुफ्त राशन'
अंत में पीएम ने कहा, 'बहनों की सुरक्षा और सम्मान BJP की पहली प्राथमिकताएं हैं। आज भी TMC सरकार के भ्रष्टाचार के कारण, बंगाल की महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाते हैं। अगर बंगाल में BJP की सरकार बनती है, तो गरीब महिलाओं को मुफ्त राशन मिलेगा और कोई भी आपका राशन नहीं चुरा पाएगा।
#WATCH बांकुरा, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बंगाल में जब भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा। बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी। निर्मम सरकार ने… pic.twitter.com/taj47vxPhR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
Written By: Geeta Sharma