CM Yogi on Women Reservation Bill: 19 अप्रैल रविवार को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने महिला आरक्षण पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंनो कहा कि किसी का हक नहीं छीना जा रहा है। लेकिन महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच बेहद घिनौनी है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। 

'देश में सिर्फ 4 जातियां है'

सीएम योगी ने आगे बताया कि पीएम ने 2014 जब देश की सत्ता संभाली थी। तब उन्होंने एक बात कही थी कि देश में सिर्फ 4 जातियां है- महिला, गरीब, युवा और किसान। जिन लोगों ने भारत को कमजोर करने की नीयत से जातिवाद के नाम पर परिवारवाद के चलते देश को लूटा है, यह उनके लिए चुनौती और चेतावनी भी है। यही कारण है कि पीएम ने जब कोई अच्छी पहल की है, कांग्रेस ने हमेशा से विरोध किया है।

परिसीमन को लेकर भ्रम फैला रही विपक्ष: सीएम

महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में 16,17 और 18 को विशेष अधिवेशन बुलाया गया था। लेकिन विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। यहां तक परिसीमन को लेकर भ्रम फैलाया गया। विपक्षी दलों ने देशहित में लिए गए फैसले का विरोध किया। पीएम ने आश्वासन दिया था कि परिसीमान से किसी भी राज्य की सीट कम नहीं होगी। इसके बावजूद विपक्ष ने बिल पास नहीं होने दिया।

'देख सपाई बिटिया घबराई'

इन दलों के पास अपने पाप धोने का अच्छा मौका था, लेकिन इन्होंने खो दिया। ऐसा कहा जाता है कि देख सपाई बिटिया घबराई यानि स्टेट गेस्ट हाउस कांड के पाप को धोने का अवसर था लेकिन ये लोग बैरियर बनकर बैठे हैं।

'विपक्षी दलों को माफ नहीं करनेवाली'

हम पीएम मोदी जी के प्रयासों का समर्थन करते हैं। समाज के हरेक तबके के लिए जो उन्होंने कदम उठाए हैं इसके लिए पूरा उत्तर प्रदेश उनके साथ खड़ा है। विपक्षी दलों को आधी आबादी इन्हें माफ नहीं करनेवाली है।

 Written By: Geeta Sharma