Akhilesh Yadav On BJP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में दोबारा मतदान के मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी की कार्यप्रणाली की तुलना 'सोन पापड़ी' से करते हुए कहा कि यह पार्टी झूठ की परत दर परत चढ़ाने का काम करती है। 4 मई सोमवार को पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले हैं।
#WATCH लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं हो सकती?...भाजपा आपको डराकर चुनाव लड़ती है। उत्तर प्रदेश की जनता उनसे निपटेगी। हम रास्ता दिखा सकते हैं।" pic.twitter.com/95X43oaUV2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
बीजेपी और चुनाव आयोग पर अखिलेश ने उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में बीजेपी और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फाल्टा में दोबारा मतदान कराने का निर्णय यह दर्शाता है कि बीजेपी अपनी संभावित हार से बचने के लिए बहाने तलाश रही है। उनके अनुसार, जनता सब समझ रही है और इस तरह के फैसले लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हैं।
सपा प्रमुख ने EC की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स और टीवी प्रसारणों के आधार पर लिया गया यह फैसला कई संदेह पैदा करता है। अगर मतदान केंद्रों के अंदर तक मीडिया की पहुंच थी, तो यह नियमों के खिलाफ कैसे संभव हुआ। खासकर तब जब हर बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बूथ कैप्चरिंग जैसी आशंका जताई जा रही है, तो वहां मौजूद ऑब्जर्वर्स की भूमिका भी जांच के घेरे में आनी चाहिए। साथ ही सबसे पहले उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पुनर्मतदान बीजेपी द्वारा रची गई एक झूठ की परत: अखिलेश
अखिलेश यादव ने आगे आरोप लगाया कि अगर वास्तव में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, तो पुनर्मतदान में होने वाले खर्च की वसूली उन अधिकारियों से की जानी चाहिए, जिनकी लापरवाहीके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसी कोई घटना हुई होती, तो अब तक उसके कई वीडियो सामने आ चुके होते। उनके अनुसार, यह सब बीजेपी द्वारा रची गई एक और 'झूठ की परत' है।
'बंगाल में एक फिर ममता की सरकार बनने जा रही है'
इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का दावा भी किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने पहले ही तृणमूल कांग्रेस को भारी बहुमत देने का मन बना लिया है और बीजेपी के सभी प्रयास विफल होंगे। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी की जीत का भरोसा जताया।
Written By: Geeta Sharma