टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
खेल

गिल-अय्यर समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वाड

2027 वनडे वर्ल्ड कप में इंडियन टीम शायद ट्रॉफी जीत सकती है। ऐसे में आइए एक बार इंडियन क्रिकेट टीम के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित स्क्वाड पर चर्चा कर लेते हैं।

गिल-अय्यर समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वाड
Team India's probable squad for the 2027 World Cup

Team India's probable squad for the 2027 World Cup: साल 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था और इंडियन टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फैंस को पूरा यकीन था कि इंडिया ही खिताब जीतेगी।

हालांकि ऐसा हो नहीं सका। लेकिन 2027 वर्ल्ड कप में शायद इंडिया ट्रॉफी उठा ले। ऐसे में आइए एक बार इंडियन क्रिकेट टीम के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित स्क्वाड पर चर्चा कर लेते हैं।

अगले साल अक्टूबर में शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप

अभी तक आधिकारिक तौर पर 2027 वर्ल्ड कप के तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन संभावना है कि इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी और यह 21 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 14 टीमें हमें इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगी। इस टूर्नामेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को सौंपी गई है।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर कर सकते हैं भारत को लीड

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाने के बाद भारतीय वनडे टीम का कप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया है और वही 2027 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान उपकप्तान का पदभार श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं और वही हमें उस दौरान भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया! गिल-राहुल समेत इन मैच विनर्स को मिला सकता है चांस

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

बता दें कि लास्ट कुछ समय से रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम पर लगातार चर्चा चल रही है। हालांकि उम्मीद है कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका मिल सकता है।

इस दौरान भारत के स्क्वाड में रोहित-विराट के अलावा शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह खेलते दिखाई दे सकते हैं।

2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

नोट: बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक तौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कुछ ऐसे ही स्क्वाड का चयन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब 

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो