India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं। अक्सर जब भी दोनों टीमें मैदान पर होती हैं तो मैदान के बाहर और मैदान के अंदर दोनों जगह का माहौल काफी गर्म रहता है।
अक्सर खिलाड़ी एक दूसरे की जमकर स्लेजिंग करते हैं और फैंस भी सोशल मीडिया पर युद्ध का ऐलान किए बैठे रहते हैं। एक बार फिर यही स्थिति होने जा रही है, क्योंकि 5 सितंबर को दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।
भारत और पाकिस्तान टीम के बीच होने जा रही टक्कर
बता दें कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 5 सितंबर को एशिया कप 2026 में टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमें हमें महिला एशिया कप 2026 में एक-दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी। यह मैच दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम को लीड करते दिखाई देंगी हरमनप्रीत कौर और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान महिला टीम की अगुआई फातिमा सना करेंगी।
यह भी पढ़ें: अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब
लास्ट टाइम हुआ था काफी बवाल
हाल ही में बीते महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच टक्कर देखने को मिली थी। इस दौरान इंडिया ने एकतरफ़ा अंदाज में जीत दर्ज किया था। लेकिन मैच में काफी गरमा-गर्मी देखने को मिली थी।
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर जुबानी हमले किए थे और इसका असर मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह देखने मिला था। 14 जून 2026 को ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हुए मैच को इंडिया विमेन टीम ने 64 रन से अपने नाम किया था।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के टी20 आंकड़े
भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 14 और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैचों में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को आखिरी जीत 7 अक्टूबर, 2022 (सिलहट) में मिली थी। उस दौरान पाकिस्तान ने 13 रन से बाजी मारी थी।
एशिया कप 2026 के लिए भारत-पाकिस्तान का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव और प्रतीक रावल।
पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वाड: फातिमा सना (कप्तान), आयशा ज़फ़र, इमान नसीर, इमान फातिमा, गुल फ़िरोज़ा, सादिया इक़बाल, सायरा जबीन, शवाल ज़ुल्फ़िकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ़ शमास, नशरा सुंधू और वहीदा अख़्तर।
यह भी पढ़ें: गिल-अय्यर समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वाड