IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी कोलंबो टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन में टीम इंडिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तीसरे दिन भी इंडिया ही ड्राइविंग सीट पर नजर आई। इंडिया की दमदार गेंदबाजी के चलते श्रीलंका अभी भी पहली पारी में 238 रन पीछे है। ऐसे में आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

अभी भी 238 रन पीछे है श्रीलंका

बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम ने 3 ओवर में महज 8 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए हैं। इस दौरान कामिल मिशारा 5 रन बनाकर खेल रहे थे। तीसरे दिन का जब खेल शुरू हुआ तो उन्होंने पसिंदु सोरियाबंदरा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

कामिल मिशारा ने 19 रन वहीं पसिंदु सोरियाबंदरा ने 80 रन बनाए। इस दौरान कामिंडु मेंडिस ने भी कमाल किया और 32 रन की पारी खेली। इस दौरान केशर नुवांथा के बल्ले से भी 18 रन आए। हालांकि विकेटकीपर निरोशन डिकवेला खाता तक नहीं खोल सके।

इस समय सोनल दिनुशा 137 गेंदों में 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े हैं। सोनल के अलावा इस समय लाहिरू कुमारा भी क्रीज पर डंटे हुए हैं। उन्होंने 50 गेंदों में 8 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 चौका भी आया है।

इस समय तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंका का स्कोर 83.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन हो गया है और वो अभी भी 238 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें:Colombo Test: यशस्वी-फर्नांडो के बाद लपेटे में आया तीसरा खिलाड़ी, मैच में गलत हरकत करना पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना

इन-इन गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत की ओर से पहले दूसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने एक-एक विकेट लिया था। जबकि दूसरे दिन दोनों ने कमाल की गेंदबाजी कर अपने विकटों की संख्या बढ़ा ली है। प्रसिद्ध इस समय 14 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट चटका चुके हैं। वहीं मानव सुथार ने 21 ओवर में 83 रन देकर 3 विकेट लिया है। वहीं सिराज ने 11 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट और रवींद्र जड़ेजा ने 19.4 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिया है।

क्या फॉलोऑन देगी Team India?

इस समय इंडियन क्रिकेट टीम कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका से 238 रन आगे है। अगर श्रीलंका जल्द ही ऑल आउट हो जाती है तो इंडिया उसे 200 फॉलोऑन दे सकती है। फॉलोऑन रूल के अनुसार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर पहली पारी में कम से कम 200 रन की बढ़त हासिल कर लेती है तो वह फॉलो-ऑन दे सकती है। ऐसे में अगर इंडिया श्रीलंका को रोक देती है तो फॉलो-ऑन देकर मैच में उसे जल्दी आउट कर पारी से भी मैच जीत सकती है।

यह भी पढ़ें:रोहित शर्मा या विराट कोहली कौन है आईपीएल का बेस्ट बल्लेबाज? देखें दोनों के ओवरऑल आंकड़े