Amit Shah on Bengal Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है, जो लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ परिवर्तन के लिए मतदान किया है... मैं चुनाव आयोग, CAPF, चुनाव आयोग के सहयोग में लगा पूरा तंत्र और बंगाल पुलिस को बहुत-बहुत अभिनंदन देना चाहता हूं क्योंकि… pic.twitter.com/tboBo7kQCL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
मतदाताओं ने की डर से विश्वास तक की यात्रा: शाह
शाह ने इस दौरान चुनाव आयोग और बंगाल पुलिस को शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाताओं ने 'डर से विश्वास तक की यात्रा' की शुरुआत की है, जो राज्य की राजनीति में बदलाव का संकेत है।
'मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहिए'
उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि उनकी भागीदारी ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। शाह ने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण के मतदाता भी इसी उत्साह और भरोसे के साथ मतदान करेंगे और इस बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली… pic.twitter.com/CdC9gh2Isw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
'बंगाल की जनता बदलाव चाहती है'
चुनावी माहौल पर टिप्पणी करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अभूतपूर्व मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने इसे राज्य में राजनीतिक परिवर्तन की इच्छा का स्पष्ट संकेत बताया। शाह के मुताबिक, जनता ने भारी संख्या में मतदान कर यह दिखा दिया है कि वे बदलाव चाहती है और लोकतंत्र में उनकी गहरी आस्था है।
'बीजेपी 152 सीटों में से करीब 110 सीटों पर जीत दर्ज करेगी'
अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में भाजपा को भारी बढ़त मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें जमीनी स्तर से जो फीडबैक मिला है, उसके अनुसार बीजेपी 152 सीटों में से करीब 110 सीटों पर जीत हासिल करने की स्थिति में है।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है। कविगुरु टैगोर, महान सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस की भूमि ने विकास को चुना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा चल रही है उसमें बंगाल… pic.twitter.com/lhse8MMMWo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
यह दावा चुनावी माहौल को और गरमा सकता है, क्योंकि आधिकारिक नतीजे अभी सामने नहीं आए हैं। शाह ने यह भी कहा कि पहले और दूसरे चरण को मिलाकर बीजेपी राज्य में बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन पार्टी के पक्ष में है और आने वाले चरणों में भी यही रुझान जारी रहेगा।
Written By: Geeta Sharma