Mallika Sherawat: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' को लेकर चर्चा में हैं। शो के प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मल्लिका शेरावत अपने साथी कंटेस्टेंट्स के सामने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर एक चौंकाने वाला दावा करती नजर आ रही हैं। मल्लिका का कहना है कि टॉम क्रूज का उन पर क्रश है और वह उन्हें वीडियो भी भेजते हैं।
टॉम क्रूज को लेकर मल्लिका ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू मल्लिका से पूछते हैं कि क्या कभी उनका किसी पर क्रश हुआ है या हमेशा दूसरे लोगों को ही उन पर क्रश होता है। इस पर मल्लिका हंसते हुए कहती हैं कि सभी को उन पर क्रश होता है। इसके बाद वह टॉम क्रूज का नाम लेते हुए कहती हैं कि इन दिनों हॉलीवुड स्टार को भी उन पर क्रश है।
मल्लिका आगे दावा करती हैं कि अगर उनका फोन उनके पास होता तो वह टॉम क्रूज के भेजे हुए वीडियो भी सभी को दिखा सकती थीं। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद अभिषेक मल्हान और कुल्लू हैरान नजर आते हैं।
पार्टी के वीडियो का भी किया जिक्र
जब कंटेस्टेंट्स ने मल्लिका से पूछा कि टॉम क्रूज उन्हें किस तरह के वीडियो भेजते हैं, तो उन्होंने बताया कि ये स्नैप्स नहीं हैं। उनके मुताबिक, टॉम उन्हें ऐसे वीडियो भेजते हैं जिनमें दोनों साथ में पार्टी कर रहे थे। मल्लिका ने टॉम क्रूज को शानदार इंसान भी बताया।
हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं। कुछ लोग मल्लिका के दावे को मजाकिया बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वह सच बोल रही हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके बयान पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
शुरुआत में शो करने को लेकर थीं झिझक
मल्लिका ने बताया था कि शुरुआत में वह ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा बनने को लेकर काफी दुविधा में थीं। वह रियलिटी शो करने में खास दिलचस्पी नहीं रखती थीं। उनकी मैनेजर के समझाने के बाद उन्होंने शो का पहला सीजन देखा और इसका कॉन्सेप्ट उन्हें पसंद आया। इसके बाद उन्होंने दूसरे सीजन का हिस्सा बनने का फैसला किया।
13 अगस्त से शुरू होगा शो
करण जौहर के होस्ट किए जा रहे ‘द ट्रेटर्स 2’ में इस बार 21 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। इनमें मल्लिका शेरावत के अलावा मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शालिनी पासी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, इक्का समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का शाह पर हमला, कहा-'भाषण नहीं, जवाब चाहिए...'
शो का कॉन्सेप्ट रणनीति, विश्वास और धोखे पर आधारित है। कंटेस्टेंट्स में से कुछ गुप्त रूप से ‘ट्रेटर्स’ होते हैं, जबकि बाकी ‘इन्नोसेंट्स’ की भूमिका निभाते हैं। ट्रेटर्स का लक्ष्य अपनी पहचान छिपाकर इन्नोसेंट्स को बाहर करना होता है। वहीं, इन्नोसेंट्स को अपनी सूझबूझ से ट्रेटर्स को पहचानना होता है।
Written By: Geeta Sharma