Bihar News: जब दो शख्सियत आमने सामने मिलती हैं तो एक के प्रति दूसरा सम्मान देता ही है। ऐसा ही नजारा बीते दिन बिहार के पटना में उस व्यक्त देखने को मिला जब एक ही कार्यक्रम में पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पवन सिंह आमने सामने मिले। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह और लालू यादव पटना में एक-दूसरे से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लालू प्रसाद यादव के छुए पैर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यह वीडियो पटना में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव एक साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह जैसे ही लालू यादव को देखते हैं वैसे ही वे पैर छूकर लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद लेने के लिए झुक जाते हैं। इसके बाद पवन सिंह ने लालू प्रसाद यादव को बोलते हैं- "चाचा! बहुत दिन बाद मिले।" जिसके बाद लालू प्रसाद यादव भी उनके कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं। दोनों नेता आपस में बातचीत करते हुए आगे बढ़ते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पवन सिंह का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है।
भोजपुरी बवाल कार्यक्रम में शामिल हुए थे लालू यादव और पवन सिंह
पवन सिंह और लालू प्रसाद यादव की यह भेंट पटना के ज्ञान भवन में आयोजित 'भोजपुरी बवाल' के Grand Finale कार्यक्रम में हुई। कलाकारों, नेताओं समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान राज्य के सीएम सम्राट चौधरी और लालू प्रसाद यादव एक मंच पर मौजूद रहे। भोजपुरी सितारों में पवन सिंह, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और अम्रपाली दुबे ने महफिल में चार चांद लगा दिए। लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। यही वजह है कि, लालू यादव अपने बेटे का होंसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। भोजपुरी सिनेमा के कई सुपरस्टार इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
भोजपुरी बवाल में दिखा सितारों का जमावड़ा
भोजपुरी बवाल का्र्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी पहुंचे। इन कलाकारों ने अपनी फिल्मों व गानों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। यह सितारे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिखाई दिए। 'भोजपुरी बवाल' पवन सिंह, आम्रपाली दुबे,निरहुआ, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पहली बार एक साथ दिखे।
यह भी पढ़ें: कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टाली, अगले हफ्ते होगा फैसला?