Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने क्लास 12th (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिया है। अब स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या hscresult.mahahsscboard.in के जरिए चेक कर सकते हैं। और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड कैसे करें चेक
1. महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in. पर जाएं
2. HSC Examination February 2026 Result में View HSC Result का ऑप्शन दिखेगा
3. इसमें अपना रोल नंबर और माता जी का नाम भरें
4. अब सबमिट कर दीजिए और स्क्रीन पर आपको अपना स्कोरकार्ड दिखाई देगा
5. इसे आप डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं
एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी
बोर्ड के मुताबिक, 12वीं क्लास की परीक्षा में 89.79 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। जबकि 93.15 प्रतिशत छात्राएं और 86.80 % छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 12वीं क्लास का एग्जाम पास करने के लिए स्टूडेंट्स का थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 35 फीसदी मार्क्स हासिल करना अनिवार्य होता है। जो स्टूडेंट इस मानक को पूरा नहीं कर पाते, उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाएगा। जिससे वे अपना साल खराब होने से बचा सकें।
15 लाख स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए 15 लाख 32 हजार 487 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 7 लाख 99 हजार 773 स्टूडेंट साइंस स्ट्रीम से, 3 लाख 80 हजार 692 आर्ट्स से, 3 लाक 20 हजार 152 कॉमर्स से, 27 हजार 378 वोकेशनल कोर्स और 4 हजार 492 स्टूडेंट ITI थे। महाराष्ट्र बोर्ड ने सभी स्ट्रीम्स- साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल, का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है।
Written By: Geeta Sharma