जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया है। जिसमे संजय कुमार झा राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष बने रहेंगे। जबकि चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पार्टी के उपाध्यक्ष होंगे। वहीं बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहले ही राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जा चुके हैं।

लिस्‍ट जारी 24 नेताओं के नाम

22 अप्रैल बुधवार को जारी सूची के अनुसार उपाध्‍यक्ष, कोषाध्‍यक्ष व राष्‍ट्रीय महासचिव के साथ प्रवक्‍ता ने कुल 24 नेताओं के नाम की लिस्‍ट जारी की है। कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय कुमार झा अपने पद पर बने रहेंगे और चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पार्टी के उपाध्यक्ष होंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि पार्टी में आए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी में कोई जगह नहीं मिली है। वहीं गोपालगंज सांसद आलेाक कुमार सुमन को कोषाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

12 नेताओं को बनाया गया राष्‍ट्रीय महासचिव

इसके अलावा 12 नेताओं को राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इनमें मनीष वर्मा, विधान पार्षद आफाक अहमद खां, श्‍याम रजक, अशोक चौधरी, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, विधायक रामसेवक सिंह का नाम शामिल हैं। साथ ही कहकशां परवीन, कप‍िल हरिश्‍चंद्र पाट‍िल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी का नाम भी शामिल हैं। दूसरी तरफ अल्‍पसंख्‍यक चेहरे के रूप में गुलाम ररूल बलियावी और कहकशां परवीन को जगह मिली है। और राजीव रंजन प्रसाद प्रवक्‍ता सह सचिव बनाए गए हैं।

जेडीयू को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश

जेडीयू की इस सूची को संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन देखने को मिल रहा है। हालांकि कई पुराने चेहरों के साथ-साथ नए नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नई टीम के जरिए जेडीयू संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Written By: Geeta Sharma