Akhilesh Yadav on Women Reservation Bill: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर बयान दिया है। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी की सोच सामंती, संकीर्ण और तंग है। महिला आरक्षण बिल से ध्यान भटकाने की कोशिश है। आज हम एक ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक जीत के अवसर पर मिल रहे हैं।

'विपक्ष जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर रहा है'

अखिलेश ने कहा कि जब सरकार की बदनीयत की हार हुई है और परिसीमन बिल पास नहीं हो पाया। इसका मतलब है कि सरकार जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। तो ऐसे में उसे बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ही जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

'भाजपा सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं'

सपा नेता ने कहा, भाजपा की नाकारात्मक राजनीति का आधार हमेशा से फूट डालने वाला रहा है। बीजेपी वाले लोगों को आपस में लड़ाकर सत्ता हासिल करते है। भाजपा सरकार बचाने और सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

'विपक्ष ने भाजपा को धूल चटा दी'

अंत में अखिलेश ने भाजपा इस बिल के जरिए महिलाओं की एकता में दरार डाल उनको ठगना चाहती थी। लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ता की चाय दुकान पर कार्रवाई हुई। सीएम का कोई खासम खास कोई बैठा तो मेरे घर चले वहां भी एल्युमिनियम ही उपयोग होता।

Written By: Geeta Sharma