Crime News: कानपुर से एक चौंकाने वाला खबर सामने आया है। जहां मामूली विवाद में पत्नि ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले के सामने आने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल अस्पताल में पीड़ित पति का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार यह मामला पूरा शहर के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। जहां घरेलू कलह ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि, पत्नी ने अपने ही पति के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। दरअसल, पति चारपाई पर सो रहा था तभी पत्नी ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना कि जानकारी पति ने अन्य परिजनों को घटना की सूचना दी। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

पति-पत्नी के बीच पहले से ही चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने गुस्से में आकर धारदार ब्लेड से पति की गर्दन काट दी। जिसके बाद पति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सबसे हैरानी की बात ये है कि वारदात के बाद पत्नी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया।

पीड़ित पति का अस्पतला में इलाज जारी

वहीं शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घायल पति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।

 Written By: Geeta Sharma