CM Yogi News: बंगाल चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जनता को मुफ्त की रेवड़ियां बांटने में लगी हुई है। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 अप्रैल गुरुवार को बाराबनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल को आतंक, माफिया राज, रंगदारी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। इस बार बंगाल की जनता टीएमसी सरकार को माफ नहीं करेगी।

टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

सीएम योगी ने कहा, यहां जो आप अराजकता, डर का माहौल, दंगे, माफिया का राज और भ्रष्टाचार देख रहे हैं, ठीक ऐसी ही स्थिति 9 साल पहले उत्तर प्रदेश में भी थी। बहनें और बेटियां असुरक्षित थीं, गुंडागर्दी अपने चरम पर थी, अपराध बेकाबू था। इसका एकमात्र उपाय है, और वह है 'डबल-इंजन' वाली BJP सरकार। 

'बंगाल में अराजकता है'

सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में अराजकता है। विकास के फंड जो 'कट-मनी' और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी जो सपना देखा था, आज वह हमारे पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा हो गया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है। कश्मीर में भारतीय कानून उसी तरह लागू होता है, जैसे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में होता है।

'बीजेपी की सरकार में कोई दंगा नहीं होगी'

यूपी सीएम ने कहा कि एक तरफ PM मोदी दिल्ली से जनता के लिए पैसा भेजते हैं। दूसरी तरफ वहीं TMC के गुंडे उस पैसे को हड़प लेते हैं। बीजेपी ही इस बात की गारंटी दे सकती है कि न कोई दंगा होगा और न ही कोई कर्फ्यू लगेगा। हम न तो गायों की हत्या होने देंगे और न ही हिंदुओं को आपस में बंटने देंगे।

 Written By: Geeta Sharma