CJP Hotel Party Video: जंतर-मंतर पर आंदोलन की कथित सफलता के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेताओं द्वारा पटेल नगर के एक होटल में जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस जश्न को लेकर आंदोलन की फंडिंग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं होटल प्रबंधन ने पार्टी के मेन्यू और व्यवस्थाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
होटल मैनेजर का खुलासा: 150-200 लोगों के लिए था शाकाहारी बुफे
वायरल वीडियो पर उठ रहे सवालों के बीच पटेल नगर स्थित होटल के मैनेजर ने पार्टी की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी से एक दिन पहले मालिक का फोन आया था और 150 से 200 लोगों के लिए व्यवस्था करने को कहा गया था। शाम 6:15 बजे के बाद मेहमानों का आना शुरू हुआ।
बता दें कि इस दौरान मैनेजर ने साफ किया कि यह कोई लग्जरी या थीम पार्टी नहीं थी। यह एक सामान्य शाकाहारी डिनर था, जिसमें बुफे शैली में रोटी, चावल, दाल और पनीर के व्यंजन परोसे गए थे। वीडियो में लोगों को डांस करते देखे जाने पर मैनेजर ने स्पष्ट किया कि पार्टी में DJ की व्यवस्था थी, लेकिन किसी भी प्रकार की शराब नहीं परोसी गई। कार्यक्रम पूरी तरह भोजन और संगीत तक ही सीमित था।
CJP organised a resignation party in a big hotel in Delhi. pic.twitter.com/xlvhufLesD
— BharatIntel360 (@BharatIntel360) July 27, 2026
किसने क्या कहा?
वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेपी नेता महेश जेठमलानी ने वायरल वीडियो साझा करते हुए आंदोलन के खर्चों पर जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि आंदोलन के दौरान ट्रैवल, भोजन, ठहरने और टेक्नोलॉजी आदि का खर्च किसने उठाया और इसके पीछे किसकी आर्थिक मदद थी।
आरोपों का जवाब देते हुए CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आंदोलन करने के साथ-साथ जश्न मनाना भी जानती है। युवा प्रदर्शन भी करते हैं, बैठकर चर्चा भी करते हैं और सफलता पर जश्न भी मनाते हैं। इसे पुराने पैमानों से नहीं आंका जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जेठमलानी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी और कहा कि बिना तथ्यों के ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।
और पढे़ें:
CJP की चेतावनी के बाद झुकी बिहार सरकार, NEET प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत
'जो नाराज़ हैं, उन्हें मनाओ...' 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का नया मास्टर प्लान
Written By Shailesh Yadav