Pat Cummins SRH: आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन में काफी कमाल का प्रदर्शन किया था और प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी। हालांकि आईपीएल 2027 में मामला थोड़ा बिगड़ सकता है। चूंकि इस टीम के स्टार कप्तान पैट कमिंस अगला आईपीएल सीजन पूरी तरह से मिस कर सकते हैं।

IPL 2027 मिस कर सकते हैं Pat Cummins 

मालूम हो कि इंजरी के कारण पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे और आईपीएल 2027 में वो पूरा सीजन ही टीम से बाहर रह सकते हैं। चूंकि उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि उनके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट आईपीएल से काफी अहम है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मशहूर अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत के दौरान बताया कि साल 2027 में इतने सारे मैच हैं कि उन्हें शरीर को आराम देने के लिए किसी एक चीज को छोड़ना ही पड़ेगा। ऐसे में वो आईपीएल मिस कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच या वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले मिस नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें: हो जाइए तैयार, 5 सितंबर को होने जा रहा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला, देखें दोनों के आंकड़े

लगातार खेलने हैं कई मुकाबले

पैट कमिंस इंजरी के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी खेलते दिखाई नहीं दिए थे। और वो अब वापस से इंजर्ड होकर आगामी टूर्नामेंट्स मिस नहीं करना चाहते। ऐसे में आईपीएल मिस करने का प्लान बना रहे हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को भारत में 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जनवरी से मार्च के बीच खेलनी है। फिर उसे MCG में इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं एनिवर्सरी टेस्ट भी मार्च में ही खेलनी है। अगर वो आईपीएल खेलते हैं तो आगे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही अहम एशेज सीरीज (जून-अगस्त 2027) मिस कर सकते हैं। अगले साल ही अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले होने वाले हैं।

कुछ ऐसे हैं कमिंस के आंकड़े

पैट कमिंस ने साल 2024 में पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद को बतौर कप्तान ज्वाइन किया था और तब से वो 38 मैचों में टीम को लीड कर चुके हैं। इस दौरान टीम ने 20 में जीत दर्ज की है और 17 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उनकी अगुआई में 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। मालूम हो कि उनकी कप्तानी में टीम 2024 फाइनल में भी गई थी। हालांकि वहां खिताब से चूक गई।

यह भी पढ़ें: गिल-अय्यर समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वाड