NEET Protest Bihar: NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सोमवार शाम गृह विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में घोषणा की गई कि आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए सभी मामले (FIR), शिकायतें और कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन प्रदर्शनों से जुड़े छात्रों के खिलाफ भविष्य में भी किसी प्रकार की
बता दें कि गृह विभाग की ओर से सोमवार शाम जारी बयान में कहा गया कि सरकार प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील है। बयान के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक आंदोलन से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नई FIR या अन्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। इस अवधि से पहले दर्ज सभी FIR, शिकायतों और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कोई कार्रवाई नहीं
सरकार ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा। साथ ही यह भरोसा दिया गया कि भविष्य में भी उनके खिलाफ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार का कहना है कि वह सख्ती के बजाय बातचीत और समाधान के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है, ताकि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़े और छात्रों के हित सुरक्षित रह सकें।
CJP की चेतावनी के बाद आया फैसला
बिहार सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लेने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी थी। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाया था कि बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रदर्शनकारियों की निगरानी और उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मांग की थी कि सभी FIR तुरंत वापस ली जाएं, गिरफ्तार छात्रों को रिहा किया जाए और भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ नई कार्रवाई न हो।
रांका ने कहा था कि यदि मंगलवार तक लिखित समझौता नहीं हुआ और गिरफ्तार छात्रों व आयोजकों को रिहा नहीं किया गया, तो CJP दोबारा बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
और पढ़ें: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा! एक की मौत, कई घायल, भारतीय सीमा से सटे 5 इलाकों में कर्फ्यू
Written By Shailesh Yadav