Kedarnath Dham News: 22 अप्रैल बुधवार को उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए है। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी संग धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लेकर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के कपाट खुलते ही 'हर हर महादेव' का जयघोष
कपाट खुलने का यह शुभ अवसर हजारों श्रद्धालुओं के लिए भावुक पल रहा। देश-विदेश से आए भक्तों ने इस पल का साक्षी बनने के लिए धाम में भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा वातावरण 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा और चारों ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा।
Kedarnath Dham: श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़#kedarnath #kedarnathdham #chardhamyatra #uttarakhand #templeopening #tnpnews pic.twitter.com/GTNjlWfDVq
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) April 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के नाम की पूजा अर्चना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की, जो परंपरा के अनुसार विशेष महत्व रखती है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
इस पावन क्षण में संकल्प लेकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नाम से बाबा केदार की प्रथम पूजा-अर्चना की तथा विधि-विधान से अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की। pic.twitter.com/hSch2tsCEE
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 22, 2026
सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान हैं। यह केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र भी हैं।
चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
सीएम ने आगे कहा कि वो स्वयं यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाएं उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने दी चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और राज्य में खुशहाली बनी रहेगी।
Written By: Geeta Sharma