Tamil Nadu Factory Explosion: तमिलनाडु के विरुदुनगर में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल बताया जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, कट्टनार पट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनते हैं। इस फैक्ट्री के मालिक गोविंदनाल्लूर के रहने वाले मुथु मानिकम हैं। दोपहर, फैक्ट्री में उस समय एक धमाका हुआ, जब मजदूर पटाखों की लड़ियां पिरोने का काम कर रहे थे। वहीं घटना में घायल लोगों को विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 हादसे के दौरान 30 कर्मचारी थे मौजूद

बताया जा रहा कि घटना के दौरान करीब 30 कर्मचारी मौजूद थे। वहीं घटना को लेकर SP श्रीनाथ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाले गए है।

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

घटना को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दुख जताया। साथ ही प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, विरुधुनगर जिले के कट्टनपत्ती में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।


आगे सीएम ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता समन्वय करने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा कारखाने में हुई घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु हादसे पर जताया दुख

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि विरुधुनगर जिले में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Written By: Geeta Sharma