UP Borad Result 2026: यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार कुछ घंटों में समाप्त हो जाएगा। UPMSP की ओर से यूपी बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित किया जाना है। जानकारी के अनुसार UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। जिसके बाद लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट्स से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करें
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को देखने के लिए छात्र-छात्रांए अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ आदि का उपयोग करना होगा, इसके बिना रिजल्ट नहीं को देखा जा सकेगा। वहीं स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को ऐसे करें चेक
1.रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2.इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा परिणाम वाले लिंक को खोजें
3.लिंक पर क्लिक करें और फिर वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें
4.डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट कर दें
5. इतना करते ही आपका परिणाम खुल जाएगा
6. आप चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है
Written By: Geeta Sharma