Tomato For Skin: महिलाएं सबसे ज्यादा ध्यान अपने चेहरे पर देती हैं। तेज धूप और गर्मी में अक्सर चेहरा बेजान होकर अपनी रंगत खो देता है। चमक भी खत्म हो जाती है। ऑयली स्किन तो किसी की चिपचिपी स्कीन होना गर्मी में आम बात है। लेकिन चेहरे पिंपल्स आना सबसे बड़ी समस्या है। ज्यादातर महिलाएं अपने चेहरे पर केमिकल भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जो चेहरा खराब कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके चेहरे की रंगत को बनाए रखने के लिए और पिंपल्स व टैनिंग को दूर करने के लिए रसोई में रखा लाल टमाटर आपकी सभी परेशानियों का अंत कर सकता है, जी हां तो चलिए आपको बताते हैं कैसे?
खाने में ही नहीं बल्कि स्किन केयर भी है लाल टमाटर
रसोई में रखे लाल-लाल टमाटर महज सलाद, सब्जी और चटनी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। तो कुछ लोग इसे सीधे ही खा लेते हैं। लेकिन यही लाल टमाटर हमारे चेहरे की खोई हुई रंगत को निखारने का काम भी करता है। टमाटर को हम अपने स्किन रूटीन का भी हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और लाइकोपीन चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मददगार होते हैं। आज दौड़ती भागती जिंदगी में लोग अपना ध्यान नहीं रखते तो वहीं दूसरी तरफ रसोई में रखा टमाटर भी खराब स्किन को हेल्दी बना सकता है।
अगर चेहरे की स्किन डल हो गई है, तो टमाटर आपके चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाएगा। फ्रिज में पड़ा लाल टमाटर आपके चेहरे पर कैसे लाएगा रौनक तो चलिए बताते है?जानिए टमाटर के फायदे?
टमाटर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक तौर पर भारी मात्रा में अमलों की भरमार होती है। जो आपके चेहरे की रंगत को चमकाने में कारगर साबित होता है।
विटामिन सी और लाइकोपीन त्वचा की रंगत को निखारने के साथ-साथ काले धब्बों को भी हल्का करता है।
प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के तौर पर भी लाल टमाटर मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करता है और त्वचा को साफ करता है।
ऑयल को कंट्रोल करने में भी टमाटर काफी ज्यादा सहयोगी होता है। क्योंकि यह हमारे चेहरे को नियंत्रित कर खुले छिद्रों को कसने का काम करता है।
टमाटर को चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल?
चेहरे को देगा फ्रेशनेस : अगर चेहरा बेजान हो गया तो टमाटर का रस अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो ले।
ऑयली स्किन से मिलेगी राहत: गर्मी और तेज धूप के कारण चेहरा ऑयली दिखता है। इसके लिए टमाटर में नीबूं को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाए। जलन में भी राहत मिलेगी।
टैनिंग होगी दूर: धूप में अक्सर चेहरे पर सबसे ज्यादा टैनिंग होती है, इसे दूर करने के लिए टमाटर के गूदे में दही मिलाकर लगाए।
पिंपल्स से मिलेगी राहत: गर्मी में चेहरे पर पिंपल्स की समस्या आम बात है। उसे दूर करने के लिए भी टमाटर फायदेमंद है।
टमाटर और चीनी का स्क्रब:टमाटर को आधा काटकर थोड़ी सी चीनी लगाए और चेहरे पर हल्के मसाज करें, यह बेहतर स्क्रब का काम करता है। जो मतृ त्वचा को साफ करता है।
टमाटर और दही का फेस पैक: टमाटर के रस में थोड़ा दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से धूप की टैनिंग कम होती है।
टमाटर का रस: ताजा रस निकालकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: चुनाव के तुरंत बाद खत्म होगा ईरान युद्ध? ट्रंप का बड़ा बयान