Office Relationships Tips: corporate sector में आपको कई तरह के लोग मिलते है। इनमे से कुछ हमारे दोस्त बन जाते है, तो कुछ का व्यवहार हम समझ नहीं पाते है। वहीं जब कुछ लोग जरूरत से ज्यादा स्वीट बनने लगते है, जिसे देख हमे शक भी होने लगता है। आखिर ये इतना Friendly क्यों है? ऐसा तो नहीं की ये नौकरी ही खा जाए? हम कुछ भी सोच लेते है, आइए समझते है इसके पीछे की क्या मशां हो सकती है?

जरूरत से ज्यादा लोगों से रहें दूर

ऑफिस में कई तरह के लोग मिलते हैं। कुछ सहकर्मी हमारे अच्छे दोस्त बन जाते हैं। वहीं, कुछ लोग जरूरत से ज्यादा मीठा बोलते हैं, उनपर पर ज्यादा शक होता है। क्योंकि ऐसे लोग भी आपके पैरों तले जमीन खीसकाने का काम कर सकते है। अगर आप ध्यान दें तो जब भी मीटिंग में बॉस आपकी तारीफ करें तो वे चुप नजर आएंगे या आपके काम में हर बार कोई न कोई गलती मिकाल लेते हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों से दूरी बनाना ही आपके लिए सही होगा।

क्या कहती है स्टडी?

एक स्टडी के मुताबिक कार्यस्थल पर दूसरों की सफलता से तुलना करने पर कुछ कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। जब किसी सहकर्मी को लगता है कि दूसरा व्यक्ति उससे तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो यह जलन की भावना पैदा कर सकती है। हालांकि, हर प्रतिस्पर्धी व्यवहार के पीछे जलन होना जरूरी नहीं है।

क्या है सोशल अंडरमाइनिंग?

कई बार ऑफिस में जलन हमेशा खुलकर झगड़े या बहस के रूप में सामने नहीं आती। यह छोटे-छोटे व्यवहारों में दिखाई देती है, जिन्हें सोशल अंडरमाइनिंग कहा जाता है। इसमें किसी सहकर्मी की प्रतिष्ठा, काम या सफलता को धीरे-धीरे कमजोर करने की कोशिश की जाती है।

इन 5 संकेतों से पहचानें छिपी जलन

1. कोई सहकर्मी महत्वपूर्ण ईमेल में आपका नाम शामिल नहीं करता या जरूरी जानकारी समय पर साझा नहीं करता, जिससे आपका काम प्रभावित होता है।

2. टीम की सफलता का जिक्र करते समय आपके योगदान को नजरअंदाज करना या आपके आइडिया का क्रेडिट खुद लेना भी चिंताजनक संकेत हो सकता है।

3. बार-बार आपकी उपलब्धियों पर कटाक्ष करना और विरोध करने पर 'मजाक था' कह देना असहज व्यवहार का संकेत है।

4. अकेले में समर्थन जताना, लेकिन मीटिंग में आपके योगदान को स्वीकार करने से बचना ध्यान देने योग्य है।

5. आपकी उपलब्धियों को किस्मत का नतीजा बताना या आपकी मेहनत को कम आंकना भी नकारात्मक प्रतिस्पर्धा का संकेत हो सकता है।

ऐसे लोगों से कैसे निपटें?

किसी एक घटना के आधार पर किसी को जलन करने वाला न मानें। व्यवहार के बार-बार दोहराए जाने वाले पैटर्न पर ध्यान दें। अपने काम और योगदान का लिखित रिकॉर्ड रखें, जरूरी बातचीत ईमेल पर करें और जरूरत पड़ने पर मैनेजर या एचआर से सबूतों के आधार पर बात करें। सबसे जरूरी है कि दूसरों के व्यवहार के कारण अपने आत्मविश्वास और काम पर प्रभावित न होने दें।

ये भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 3 मछलियां, मिलेंगे कई फायदे