नई दिल्ली: I.N.D.I.A गठबंधन की रैली से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश करते हैं, वे कभी लंबे समय तक टिक नहीं पाते। तेजस्वी यादव का यह बयान INDIA गठबंधन की प्रस्तावित रैली से पहले सामने आया है। उनके इस बयान को मौजूदा राजनीतिक हालात और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर विपक्ष के रुख से जोड़कर देखा जा रहा है। 

RJD नेता तेजस्वी यादव ने SIR को लेकर BJP पर किया तीखा प्रहार

इसे लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले, RJD नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा, "जो लोग डेमोक्रेसी को कुचलना चाहते हैं, वे कभी नहीं टिकते," क्योंकि रैली के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। दरअसल  यह रैली इलेक्टोरल रोल में कथित गड़बड़ियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के खिलाफ ब्लॉक के विरोध का हिस्सा है।

वोटों की चोरी, का मतलब नागरिकों के धिकारों को छीनना 

दरअसल, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने 5 अक्टूबर को इसकी घोषणा की थीऔर यह 31 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक पब्लिक "इंपीचमेंट" प्रोग्राम के बाद आया  है। तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी एकता वोटों की चोरी और पहले से बने सिस्टम को खत्म करने का जवाब है।यह एक 'सेव द वोट, सेव द नेशन' मेगा-रैली होने वाली है। जिसमें  I.N.D.I.A अलायंस की कई पार्टियां शामिल हैं और जिसे आम जनता का पूरा सपोर्ट है। यह एकता वोटों की चोरी, डेमोक्रेसी को कुचलने, पहले से बने सिस्टम को खत्म करने और नागरिकों के अधिकारों को छीनने का जवाब है।