नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय जांबाज बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मछार से आज फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को उस खौफनाक घटना के बारे बताते हुए अपने अनुभवों और हिम्मत देने वाली बात का साझा किया।
PM मोदी ने कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ की
जिसे सुनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार द्वारा विपरीत परिस्थितियों में दिखाए गए उनके असाधारण साहस, सूझबूझ, बहादुरी एवं जांबाजी की दिल खोलकर तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पीएम ने कैप्टन स्मित के परिवारवालों से मुलाकात की
इस संदर्भ में पीएम मोदी ने गुरुवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पायलट की पत्नी और उनके माता-पिता से भी बात की थी। बातचीत के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया था कि मछार एवं उनके परिवार को भारतीय मिशनों की ओर से पूरी मदद मिलेगी।