UGC Recruitment 2026: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के सुनहरा मौका आया है। यूजीसी ने नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में 6 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत डोमेन प्रोफेशनल, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सिस्टम ऑफिसर पद के लिए पभर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार यूजीसी के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तारीख

बता दें, आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 20 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में 1 साल के लिए होगी। उनके प्रदर्शन के आधार पर नियुक्ति की अवधि को 1 साल और बढ़ाया जा सकता है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

इसमें अलग-अलग विभागों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती में सबसे अधिक 3 पद डोमेन प्रोफेशनल के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 1 पद और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 1 पद शामिल है। वहीं, तकनीकी क्षेत्र में सिस्टम ऑफिसर के लिए भी 1 पद निर्धारित किया गया है। जिससे उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या पीएचडी होनी चाहिए। डोमेन प्रोफेशनल पद के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव और शिक्षा से जुड़े विषयों की अच्छी समझ जरूरी है।

वहीं, हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन, सरकारी अनुवाद का अनुभव और हिंदी यूनिकोड टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। सिस्टम ऑफिसर (नेटवर्किंग) पद के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी में BE/BTech, MSc या MCA की डिग्री के साथ नेटवर्किंग और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी में कम से कम पांच साल का अनुभव मांगा गया है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

सभी पदों के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, सीनियर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए उम्मीदवारों को पहले टाइपिंग टेस्ट पास करना होगा। इस टेस्ट में हिंदी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

डोमेन प्रोफेशनल के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को 60,000 से 70,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। वहीं, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर को 50,000 से 70,000 रुपये और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को 30,000 से 50,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, सिस्टम ऑफिसर के पद के लिए सेलेक्टेट उम्मीदवारों को हर महीने 35,000 से 45,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इस तरह सभी पदों के लिए सैलरी अलग-अलग तय की गई है।

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.gov.in/Tenders/Jobs पर जाएं।
2. विज्ञापन संख्या 46/2026 पर क्लिक करें।
3. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
5. जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
6. मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
7. फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियां जांचने के बाद उसे सबमिट कर दें।

आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ लें और पद के अनुसार योग्यता, अनुभव तथा अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें।


ये भी पढ़ें: 12th के बाद ये 7 कोर्स बना सकते हैं आपको करोड़पति! जानें हाई सैलरी करियर ऑप्शन