Hyderabad: तेलंगाना में पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी बनाने और चलाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.78 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

हैदराबाद पुलिस ने किया नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ 

इस संदर्भ में  पुलिस इस गिरोह का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है और नकली नोटों की सप्लाई में कौन-कौन शामिल है इसका पता लगा रही है। इस कार्रवाई को नकली करेंसी के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस मामले में अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर स्पेशल ऑपरेशन टीम (SOT) ने हैदराबाद में एक नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनके पास से 500 रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 6.78 करोड़ रुपये है।

500 के 6.78 करोड़ रुपये के नकली नोट पुलिस ने किए बरामद 

इस संबंध में सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को 1 नवंबर को नेशनल हाईवे 65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार में रोका गया था। जिसमें उन्होंने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मदुपोजू कर्णकर, चिनोला माणिक्य रेड्डी, चेरुकुपेल्ली रत्नाकर रेड्डी और करनम अजय कुमार के तौर पर हुई है। ऑपरेशन के दौरान, तेलंगाना पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 6.78 करोड़ रुपये है।