Weather Alert: 10 नवंबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान लगभग 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम ने फिर से करवट बदल की है। IMD की तरफ से भी देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 70 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर आग भारी बारिश की चेतावनी है। बात करें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तो यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। 10 नवंबर को केरल और माहे में भी भारी बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम अपना रूख बदलेगा। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है। थूथुकुडी में 10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अगल आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं। तो जरा थम जाइए क्योंकि आगे हम आपको बताने वाले हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज तापमान में गिरावट देखी जाएगी। जिससे लोगों को मीठी मीठी ठंड का एहसास होगा। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे वैसे-वैसे ठंड और बढ़ेगी। IMD ने 11 से 14 नवंबर के बीच हल्की धुंध और तापमान में गिरावट की आशंका जताई है।14 नवंबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आस-पास रहेगा। धुंध और प्रदूषण आम जन जीवन पर असर डालने लगा है। खासकर सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समय नुकसानदायक हो सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में सामान्य रहेगा मौसम (10 नवंबर): उत्तर प्रदेश में लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में आलम ये है कि लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं 10 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि हल्का कोहरा छाया रहेगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के कई जिलों में छाया रहेगा कोहरा (10 नवंबर): बिहार में 10 नवंबर या आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि सुबह-शाम कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं IMD ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट (10 नवंबर): IMD के अनुसार, 10 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 10 नवंबर को दक्षिण भारत के इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में बारिश का अलर्ट (10 नवंबर): मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 12 से 15 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम (10 नवंबर): मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर की रात से उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (10 नवंबर): IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 12-13 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 10 नवंबर के लिए उत्तराखंड में बारिश का स्पष्ट अलर्ट नहीं दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 10 और 11 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 12 और 13 नवंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कश्मीर घाटी में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में होगी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 12 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 10 और 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। 11 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 10 नवंबर 2026 पंचांग: आज गोवर्धन पूजा का जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्नकूट का समय