कर्नाटक : नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद करीब 130 से 140 भारतीयों के लापता होने की खबर सामने आई है। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने गुरुवार को बताया कि अभी तक इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बड़ी संख्या में भारतीयों के नेपाल में फंसे होने की सूचना मिली है।

विदेश मंत्रालय के संपर्क में कर्नाटक सरकार

प्रियंक खड़गे ने कहा कि कर्नाटक सरकार विदेश मंत्रालय (MEA) के संपर्क में है और नेपाल में फंसे राज्य के लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार को बेलगावी और कलबुर्गी से कुछ लोगों के नेपाल में फंसे होने की जानकारी मिली है।

नेपाल में कलबुर्गी और बेलगावी के लोग

उन्होंने कहा कि कलबुर्गी जिले के चिंचोली क्षेत्र के दो लोगों के नेपाल बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिली है, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। वहीं, बेलगावी से भी कुछ लोगों के नेपाल में होने की रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कर्नाटक सरकार ने नेपाल और तिब्बत क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) को सक्रिय कर दिया है। लोगों की सहायता के लिए 1070 और 080-22253707 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़

नेपाल में भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: हवा में बनेगा स्टेशन, मैंग्रोव की हरियाली, बुलेट ट्रेन का यह स्‍टेशन होगा कितना खास?

भारत के काठमांडू स्थित दूतावास ने भी नेपाल में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। भारत सरकार ने नेपाल के लिए राहत सामग्री, दवाइयां और खाद्य पैकेट भेजकर मानवीय सहायता अभियान तेज कर दिया है।