Sara Gurpal dance with Tej Pratap Yadav: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2' की शुरुआत से ही पेंटहाउस और बेसमेंट के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तेज प्रताप यादव के सामने बेसमेंट कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन और सारा गुरपाल का डांस चर्चा का विषय बन गया है।
पेंटहाउस में जाने के लिए ऑडिशन
शो के नए ट्विस्ट के तहत बेसमेंट में रह रहे वर्कर्स को पेंटहाउस में प्रमोशन हासिल करने के लिए ऑडिशन देना था। इस ऑडिशन में उन्हें शो के अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव के सामने अपनी प्रतिभा दिखानी थी। ऐलान किया गया कि तेज प्रताप को जिस कंटेस्टेंट का प्रदर्शन सबसे ज्यादा पसंद आएगा, उसे पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा।

सारा गुरपाल ने किया जमकर डांस
ऑडिशन के दौरान पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल ने बॉलीवुड गाने पर डांस शुरू किया। उनका परफॉर्मेंस उस समय और ज्यादा मजेदार हो गया, जब वह डांस करते हुए अचानक तेज प्रताप यादव की गोद में बैठ गईं और उनके लिए रोमांटिक अंदाज में परफॉर्म करने लगीं।

सारा ने इस दौरान मुस्कुराते हुए तेज प्रताप को ‘क्यूटी’ भी कहा। अचानक हुए इस अंदाज से वहां मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आए।
स्वरा भास्कर का रिएक्शन बना चर्चा का विषय
सारा गुरपाल का यह अंदाज देखकर पास में बैठीं स्वरा भास्कर का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया। वह हैरान होने के साथ शर्माती हुई अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। प्रोमो में स्वरा का रिएक्शन दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन गया है।

तेज प्रताप का अंदाज भी चर्चा में
इस बीच तेज प्रताप यादव का बेफिक्र अंदाज भी शो में लगातार चर्चा बटोर रहा है। प्रोमो में वह कहते नजर आते हैं, 'बिहार में धमाल होने वाला है।' वहीं गौतम का मजेदार डायलॉग भी माहौल को और हल्का-फुल्का बना देता है। 'राइज एंड फॉल 2' में सत्ता, टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती नोकझोंक के साथ मनोरंजन का तड़का भी लगातार देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: अंकित गुप्ता से शादी करेंगी प्रियंका? 'Marriage Material' कहकर दिया बड़ा बयान