Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनका एक पॉडकास्ट वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अंकित गुप्ता के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की।

सालों से दोस्त को गुपचुप डेट कर रही एक्ट्रेस, करने जा रही शादी? बोली- मैं  घर में... - Priyanka chahar choudhary ankit gupta set to get married soon  tv stars shares wedding

अंकित से शादी करना चाहेंगी प्रियंका

बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट 'Honestly Why Not' में प्रियंका ने रैपिड फायर राउंड के दौरान अंकित गुप्ता, अभिषेक मल्हान और नमिक पॉल के बीच 'किल, मैरी और हुकअप' चुनने का जवाब दिया।

वो मैरिज मैटीरियल है...', प्रियंका चौधरी ने अंकित को लेकर कह दी दिल की बात  - priyanka chahar choudhary said ankit gupta as marriage material open  about her relationship tmov - AajTak

प्रियंका ने शादी के लिए अंकित गुप्ता का नाम चुना। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह अंकित से शादी करना चाहेंगी, क्योंकि वह उनके मुताबिक 'मैरेज मटेरियल' हैं। वहीं, उन्होंने अभिषेक मल्हान को ‘किल’ और नमिक पॉल को 'हुकअप' के लिए चुना।

ब्रेकअप का नहीं है कोई पछतावा

इसके बाद प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्हें अंकित के साथ रिश्ता खत्म करने का पछतावा है। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में लिए गए किसी भी फैसले का पछतावा नहीं है।

News18 Showsha on X: "#PriyankaChaharChoudhary Calls #AnkitGupta 'Marriage  Material', Says She Does Not 'Regret' Breakup https://t.co/YwAFQvxNk7" / X

उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी फैसले लिए, वे उनके लिए सही थे। इसके बाद प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में कहा,'एक्स को एक्स ही रहने दो' उनके इस जवाब से साफ है कि वह अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की बात कर रही हैं।

'उड़ारियां' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

प्रियंका और अंकित की मुलाकात टीवी शो 'उड़ारियां' के दौरान हुई थी। शो में दोनों ने तेजो और फतेह का किरदार निभाया था और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का ब्रेकअप? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को  किया अनफॉलो, फैंस का टूटा दिल! - priyanka chahar chaudhary and ankit gupta  breakup they ...

शो के दौरान दोनों की ऑफस्क्रीन दोस्ती भी गहरी हुई। बाद में 'बिग बॉस 16' में साथ नजर आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

प्रियंका चाहर चौधरी ने एक्स अंकित गुप्ता को बताया मैरिज मटेरियल, ब्रेकअप पर  भी की बात | Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Relationship Actress  Calls Ex Marriage Material Talks ...

मार्च 2026 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की बात भी सामने आई थी। अब प्रियंका के पॉडकास्ट में दिए बयान ने एक बार फिर उनके और अंकित के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha के साथ हुआ हादसा! अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस