Mammootty 75th Birthday : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी आज 75वां वर्ष के हो गए हैं। दिग्गज अभिनेता ने चेन्नई स्थित अपने घर पर अपना जन्मदिन मनाया। रविवार की रात तकरीबन 12 बजे ममूटी अपनी पत्नी सुल्फाथ के साथ कोच्चि से चेन्नई पहुंचे। ऐसे में ममूटी के फैंस के लिए भी उनके जन्मदिन पर खास खुशखबरी भी सामने आई है। फिल्म निर्माता नितीश सहदेव के साथ उन्होंने अपनी आने वाले फिल्म मेला का पहला पोस्टर 7 सितंबर को 12 बजे जारी कर दिया। इस प्रोजेक्ट का नाम 'मेला' रखा गया है।

ममूटी के फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई

ममूटी ने अपनी फिल्म'मेला' का पहला लुक देर रात 12 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर दमदार लुक वाला फर्स्ट पोस्टर जारी किया है। ममूटी एक दमदार और आक्रामक अवतार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने काली कमीज और काला मुंडू पहना हुआ है। ममूटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फर्स्ट लुक शेयर किया। उन्होंने एक खास कैप्शन के साथ इस प्रोजेक्ट का परिचय दिया। "हमारे नौवें प्रोडक्शन वेंचर MELA का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर पेश करते हुए, जिसका निर्देशन नितीश सहदेव ने किया है। "काली शर्ट और काला मुंडू (धोती) पहना हुआ है और हाथ में एक हथियार (मशेट) थाम रखा है। प्रशंसकों को उनका यह रूप उनकी पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्लैक' के आइकॉनिक किरदार 'करिक्कमुरी शनमुघन' की याद दिला रहा है। ममूटी के फैंस ने फिल्म मेला पोस्टर को प्रतिक्रिया देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाओं से भी दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मलयालम सुपरस्टार के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी। एक प्रशंसक ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मम्मूक्का...स्वस्थ रहो और खुश रहो।

 

आगामी तमिल एक्शन थ्रिलर 'ओम - चैप्टर 1' में आएंगे नज़र

एक अन्य फैंन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मम्मूका,आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक तीसरे प्रशंसक ने जन्मदिन की शुभकामना देते हुए लिखा। "हैप्पी बर्थडे।" ममूटी की आगामी परियोजनाएं 'मेला' फिल्म के साथ ममूटी की व्यस्त परियोजनाओं की सूची में एक और फिल्म जुड़ गई है। अभिनेता की हालिया प्रमुख फिल्म 'पैट्रियट' थी। जो एक मलयालम राजनीतिक एक्शन स्पाई थ्रिलर है और 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उनकी आने वाली परियोजनाओं में खालिद रहमान द्वारा निर्देशित एक फिल्म भी शामिल है, जिसका शीर्षक 'मट्टनचेरी माफिया'है। अभिनेता जल्द ही प्रशंसित फिल्म निर्माता अडूर गोपालकृष्णन के साथ 'पदयात्र' में फिर से काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा, ममूटी अपनी आगामी तमिल एक्शन थ्रिलर 'ओम - चैप्टर 1' में तमिल स्टार धनुष के साथ भी नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप, 130KM गहरा था केंद्र