akshay kumar birthday special: आज है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और 'खिलाड़ी' कहे जाने वाले Akshay Kumar का जन्मदिन। आज अक्षय कुमार 59 वर्ष के हो गए हैं। अपने शानदार करियर में कई उतार चढ़ाव के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में अपने एक्शन का जलवा बिखेरा है। अक्षय कुमार न केवल एक बेहतरीन अभिनेता रहे, बल्कि आज भी वह अपनी एक्शन और लाजवाब कॉमेडी के साथ-साथ देशभक्ति आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते है।

अमृतसर में हुआ था अक्षय कुमार का जन्म

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका नाम राजीव भाटिया था। बचपन से ही राजीव उर्फ अक्षय कुमार को मार्शल आर्ट में काफी दिलचस्पी थी। अक्षय कुमार ने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ा और थाईलैंड जाकर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली, जहां अक्षय कुमार ने शेफ और वेटर के तौर पर काम किया। अक्षय का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। वह किसी काम को छोटा नहीं मानते। इसलिए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए। इस दौरान अक्षय ने अभिनेता बनने का सपना भी नहीं छोड़ा।

मॉडलिंग से शुरूआत, आज बने शानदार अभिनेता

अक्षय कुमार जब मुंबई आए तो उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। जहां से अक्षय कुमार के करियर में बड़ा बदलाव आया। अक्षय कुमार ने 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में कदम रखा। शुरुआती दौर में अक्षय कुमार को एक्शन फिल्मों से पहचान मिली। धीरे-धीरे खिलाड़ी अक्षय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पंसद किए जाने अभिनेताओं में शामिल हुए। उनकी कई बेहतरीन फिल्मे खिलाड़ी, मोहरा, धड़कन, हेरा फेरी, नमस्ते लंदन, स्पेशल 26 और एयरलिफ्ट ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में दर्शकों के बीच फेमस किया।

डेढ़ साल बगैर सेलरी किया काम

मार्शल आर्ट के माहिर अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और अनुशासन को अपनी ताकत मानने है। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। राजीव भाटिया से अक्षय कुमार बनने की उनकी कहानी मेहनत, संघर्ष और जुनून की बड़ी मिसाल है। जिस समय अक्षय कुमार मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते थे, उसी दौरान किसी ने अक्षय कुमार को अभिनेता बनने की सलाह दी। जिसके बाद मॉडलिंग की शुरुआत हुई। अक्षय कुमार का पोर्टफोलियों तैयार नहीं था। इसके लिए उन्होंने फेमस फोटोग्राफर के जयेश सेठ के यहां डेढ़ साल बगैर सेलरी काम कर पोर्टफोलियो तैयार करवाया।

अपनी फिल्मों के आधार पर कहलाए खिलाड़ी

अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में बात करें तो बॉलीवुड में अक्षय कुमार की पहली लीड एक्टर के तौर पर साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' रही। हालांकि इस फिल्म ने ज्यादा दम नहीं दिखाया। लेकिन बॉलीवुड में अक्षय कुमार को पहला स्टारडम फिल्म 'मोहरा' से मिला। साल 1994 में आई अक्षय कुमार की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। साल 1992 की फिल्म 'खिलाड़ी में सफलता मिली। मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, खिलाड़ी 420, खिलाड़ी 786, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम कर वह खिलाड़ी अक्षय कहलाए।

रवीना और शिल्पा से रहा अक्षय कुमार का अफेयर

दरअसल फिल्म मोहरा की शूटिंग के बीच खिलाड़ी अक्षय कुमार और फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन कुछ समय बात दोनों का रिश्ता किसी कारण टूट गया था। इसके बाद फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की शूटिंग में अक्षय कुमार व्यस्त हो गए थे। उनकी को स्टार शिल्पा के साथ उनका अफेयर शुरु हुआ। दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन अक्षय कुमार का शिल्पा के साथ भी रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला।

अभिनेत्री ट्विंकल से हुई शादी

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मुलाकात अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से हुई। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। जनवरी 2001 में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी हुई। दोनों की एक बेटी नितारा और एक बेटा आरव हैं। दरअसल अभिनेता अक्षय कुमार का शादीशुदा होने के बाद भी वक्त फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा से भी नाम जुड़ा। लेकिन अक्षय ने खुद ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में दखलअंदाजी न हो उसे देखते हुए इस रिश्ते से दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर 2026 कृष्ण त्रयोदशी: आश्लेषा नक्षत्र इन राशियों की बदलेगा किस्मत, जानें शुभ-अशुभ परिणाम