Rukhsar Bano achieved the 70th rank in RPSC: कहते है जब कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो, इंसान कुछ भी कर सकता है, इस बात को राजस्थान की रहने वाली रुखसार बानो ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की कॉलेज शिक्षा विभाग लाइब्रेरियन भर्ती में मेरिट में 70वां स्थान हासिल कर तीसरी सरकारी नौकरी प्राप्त की। इनकी ये उपलब्धी चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंजीनियरिंग के बाद चुना लाइब्रेरी साइंस का क्षेत्र
आपको बता दें, कि रुखसार बानो सेवानिवृत्त सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद बसीर खान की पुत्री हैं। वे शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही है, उन्होंने दसवीं में 85.93 प्रतिशत अंक हासिल किए और गार्गी पुरस्कार से सम्मानित हुईं। वहीं, 12वीं में फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री विषयों के साथ 80.92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एमलिब की पढ़ाई की और इसमें गोल्ड मेडल हासिल किया
वर्ष 2014 में उन्होंने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने लाइब्रेरी साइंस में करियर बनाने का फैसला लिया। वर्ष 2016 में डिप्लोमा करने के बाद एमलिब की पढ़ाई की और इसमें गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वे पुस्तकालय विज्ञान विषय में पीएचडी कर रही हैं।
एक के बाद एक हासिल कीं 3 सरकारी नौकरियां
रुखसार का सरकारी सेवा में चयन कर्मचारी चयन आयोग, जयपुर के माध्यम से पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर हुआ। 5 मई 2018 को उनकी नियुक्ति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गिड़ामालानी, बाड़मेर में हुई। इसके बाद 6 अगस्त 2018 को उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर कार्यभार संभाला।
RPSC की लाइब्रेरियन भर्ती में हासिल की 70वां स्थान
अब वर्ष 2026 में RPSC की लाइब्रेरियन भर्ती में मेरिट 70 हासिल कर उनका चयन कॉलेज शिक्षा विभाग में हुआ है। इस तरह उन्होंने तीसरी सरकारी नौकरी प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ लिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट
इस सफलता के बाद रुखसार ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, Time is Over. Dream is Real. Victory is Mine. पोस्ट में वे RPSC कार्यालय के बाहर नजर आईं, जहां वे इंटरव्यू देने पहुंची थीं।
View this post on Instagram
युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
रुखसार बानो का सफर बताता है कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। इंजीनियरिंग से लाइब्रेरी साइंस तक और तीन सरकारी नौकरियों तक पहुंचने की उनकी कहानी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
ये भी पढ़ें: Jio में Job कैसे मिलेगी? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, जानें पूरी प्रक्रिया