BPSC TRE 4.0: बिहार सरकार ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया हैं। ना कि छात्र बल्कि अब बिहार के शिक्षको की भी मांगों को मान लिया गया हैं। बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों की अहम मांग मान ली है। अब शिक्षक भर्ती परीक्षा सिंगल फेज यानी एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। यह फैसला अभ्यर्थियों के विरोध और लंबे समय से चल रही मांग के बाद लिया गया है।

सरकार और अभ्यर्थियों के बीच बनी सहमति
बता दें कि पटना के गर्दनीबाग में पिछले कई दिनों से BPSC, BSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना दे रहे थे। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों की प्रमुख मांग थी कि TRE-4 परीक्षा दो चरणों में नहीं बल्कि एक ही परीक्षा के जरिए कराई जाए। सरकार और अभ्यर्थियों के बीच कई बार बातचीत के बाद आखिरकार यह मांग स्वीकार कर ली गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का फॉर्मेट बदला गया है।

क्या बदला है TRE-4 का पैटर्न?
बता दें कि इस बार TRE-4 का पैटर्न थोड़ा बदला गया हैं। छात्रों की मांग और उनकी सहूलियत को देखते हुए परीक्षा के चरणों में बदलाव किए गए है। जहां पहले परीक्षा को अलग-अलग चरणों में कराने की योजना थी, तो वही अब सरकार ने इसे एक ही चरण में कराने का फैसला किया है। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग चरणों में परीक्षा देने की परेशानी से राहत मिलेगी और सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रक्रिया भी एक जैसी रहेगी।

21 सितंबर से शुरू हो सकते हैं TRE-4 के आवेदन
BPSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, TRE-4 भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। आयोग पहले भर्ती नियमों और आवेदन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव करेगा. इसके बाद नया नोटिफिकेशन जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाएंगे।

32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती
जानकारी के अनुसार इस बार शिक्षा को नया ढांचा देने के लिए और साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षको की बहाली बड़ी तादात में की जाएगी जहां BPSC TRE-4 के जरिए बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पद शामिल हैं।

निगेटिव मार्किंग भी रहेगी
हालांकि शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि TRE-4 में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुमान से उत्तर देने से बचना होगा और प्रश्नों को ध्यान से हल करना होगा।

आवेदन कब से शुरू होगा?
TRE-4 के आवेदन की तारीख में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता, दस्तावेज और अंतिम तिथि जरूर जांचनी चाहिए।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

* TRE-4 परीक्षा अब सिंगल फेज में होगी।
* परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रहेगी।
* कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है।
* आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की जानकारी है।
* अंतिम नियम और परीक्षा कार्यक्रम के लिए BPSC की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।

यानी TRE-4 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा के चरण को लेकर हुआ है। अब उन्हें एक ही परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करना होगा।

यह भी पढ़ें: https://tnpnews.in/lifestyle/offering-bhog-to-kanha-time-bake-special-cake-made-with-panchamrit-17004