Bhogapuram Airport Inauguration: शनिवार 1 अगस्त को पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। भोगपुरम एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यह आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी।
17 अगस्त से शुरू होंगे भोगपुरम एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट
वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 17 अगस्त से भोगपुरम एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही,तय कमर्शियल फ्लाइट्स विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से भोगपुरम एयरपोर्ट पर औपचारिक रूप से शिफ्ट हो जाएंगी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
बता दें, नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम एयरपोर्ट (INS Dega) के सिविल एन्क्लेव से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स 17 अगस्त से 30 साल के लिए बंद हो जाएंगे। और इस दिन से भोगपुरम में ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी।
पाबंदी किराए के एयरक्राफ्ट पर लागू नहीं होगी
इसके साथ ही नोटिफिकेशन में ये साफ कहा गया है कि ये सारी पाबंदी इंडियन एयर फोर्स या दूसरे आर्म्ड फोर्स के एयरक्राफ्ट, पुलिस के एयरक्राफ्ट या VVIPs को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सरकारी,लीज पर लिए गए या किराए के एयरक्राफ्ट पर लागू नहीं होगी। और नेशनल इमरजेंसी के दौरान भी एयरपोर्ट का ऑपरेशन जारी रहेगा।
नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल ऑपरेशन जारी रहेंगे
आगे बतया गया कि INS Dega के मौजूदा सिविल एन्क्लेव से चार्टर सर्विस समेत नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल ऑपरेशन जारी रहेंगे। वहीं इस नोटिफिकेशन के जरिए, 17 अगस्त को रात 12:01 बजे से इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) का एयरपोर्ट कोड "VTZ" मौजूदा विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांसफर किया जा रहा है।
PM के हाथों कराना चाहते थे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 22 जुलाई को पीएम मोदी को न्योता देने के लिए दिल्ली आए थे। वे इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों से ही कराना चाहते थे। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए थे कि वे उन किसानों और जमीन मालिकों को सम्मानित करें, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दी। इसके साथ ही उन्हें एक बार फ्री हवाई यात्रा का मौका दिया जाए।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने जीत लिया दिल!सिल्वर मेडल के बाद कही ऐसी बात,हर भारतीय करेगा गर्व
Written By: Geeta Sharma