IND vs SL Galle Weather Day 3: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं। मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण कई बार मैच को बीच-बीच में रोकना पड़ा था, जिसकी वजह सिर्फ 43 ओवर का खेल हो पाया था। वहीं, भारत ने दूसरे दिन 172 रन जोड़े थे। अब भारतीय फैंस दुआ कर रहे हैं कि तीसरे दिन बारिश न आए, ताकि पूरे 90 ओवर का खेल हो सके, लेकिन मुकाबले के तीसरे दिन भी बारिश आने की संभावनाएं हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कब-कब कितने प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद।
आज 83 प्रतिशत बारिश के चांस ।
मुकाबले के दूसरे दिन बारिश के कारण पूरा खेल नहीं हो पाया था, जबकि मैच का पहला सेशन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं,तीसरे दिन भी गॉल में 83 प्रतिशत बारिश के चांस बन रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यकीनन आज भी ओवरों में कटोती की जा सकती है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और श्रीलंका मैच का तदीसरा दिन 78 प्रतिशत बादलों से घिरा रह सकता है। साथ ही आज साढ़े तीन घंटे तक बारिश होने की संभावना है।
इस समय बारिश की अधिक संभावना!
सुबह 10 बजे: 51% बारिश की संभावना
सुबह 11 बजे: 47% बारिश की संभावना
दोपहर 12 बजे: 44% बारिश की संभावना
दोपहर 1 बजे: 48% बारिश की संभावना
दोपहर 2 बजे: 52% बारिश की संभावना
दोपहर 3 बजे: 45% बारिश की संभावना
दोपहर 4 बजे: 39% बारिश की संभावना
दोपहर 5 बजे: 34% बारिश की संभावना
श्रीलंका कर सकती है बल्लेबाजी
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया आज के दिन बिना एक भी गेंद खेले अपनी पारी को घोषित कर सकती है, ताकि वह श्रीलंका को जल्द से जल्द समेटने में सफल रहे। वहीं, वर्षा में अब तक 64 ओवर धूल चुके हैं और यही वजह है कि भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंका को बल्लेबाजी करवाना चाहेगी, ताकि वह मैच में बनी रहे और मुकाबले को अपने नाम कर सके।
ये भी पढ़ें- महिला द हंड्रेड 2026 की चैंपियन बनी ट्रेंट रॉकेट्स, लीड्स सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया
Written By Aman Sharma