देश में आज यानी 18 अगस्त 2026 मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव तकरीबन 15,566 रुपये से 15,581 रुपये (प्रति ग्राम 1,55,660 रुपये से 1,55,810 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 14,270 रुपये प्रति ग्राम के आस-पास चल रहा है। भारतीय खुदरा बाजार के मुताबिक सोमवार की तुलना में आज सोनी के कीमतों में 1 रुपये की बढ़ौतरी देखी गई। भारतीय खुदरा बाजार में आज सोने का रेट निश्चित मूल्य के तौर पर नहीं बल्कि प्रचलित बदलाव के हिसाब से तय किया गया है।

मुंबई में 54 रुपये चमका भाव

आज भारत के मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,567 रुपये प्रति ग्राम रहा जो कल के मुकाबले 1 रुपये ज्यादा है। जैसा की अगर सोमवार को सोने के भाव में हुई वृद्धि की बात की जाए तो सोना 15, 512 रुपये प्रति ग्राम और कैरेट का भाव 14,219 रुपये तक चमका। मंगलवार यानी की आज सोने का ट्रैक रेट खुलने पर 15566 रुपये और 14,270 रुपये पहुंचा। एक दिन की बढ़ौतरी खुदरा बाजार के हिसाब से 54 रुपये प्रति ग्राम बढ़ी है। 10 ग्राम सोने के बात करें तो 540 रुपये भाव रहा। यह मूल्य परिवर्तन नहीं केवल पीछले रेट की तुलना में संशोधन किया गया है।

भारतीय बाजारों में आज की कीमत

अगर देश के अलग-अलग शहरों की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड रेट 15,567 रुपये प्रति ग्राम है। यानी की 10 ग्राम सोने का भाव आज 1.55.670 रुपये है। 22 कैरेट सोने के भाव जिसकी शुद्धता के आधार पर ही भारतीय बाजारों में आभूषणों की बिक्री होती है आज उनकी किमत 14,271 रुपये प्रति ग्राम और 10 ग्राम गोल्ड की किमत 1,42,710 रुपये है। 18 कैरेट सोने की कीमत 11,677 रुपये है। तीनों ही भावों में आज 1-1 रुपये की वृद्धि देखी गई है।

आज सोने की कीमत में क्या बदलाव देखे गए?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड के भाव में 1 रुपये का उतार-चढ़ाव देखा गया। हाजिर सोना की (SPOT GOLD वह कीमत है जिस पर सोने का तुरंत लेन-देन और भुगतान किया जाता है) कीमत 4,429.49 डॉलर प्रति औंस है, जो 0.30 प्रतिशत से ज्यादा रहा और यह लगातार तीसरा सत्र है जिसमें वृद्धि देखी गई। पूरे सत्र में 4,400 डॉलर से ऊपर बना रहा है। इसकी असली वजह सितंबर में फेडरल रिजर्व से व्यापारियों की अपेक्षाओं में आया बदलाव है। एक सप्ताह पूर्व, बाजार में ब्याज दरों में हुई बढ़ौतरी एक तिहाई रही। अमेरिकी आंकड़ों में लगातार गिरावट के बाद, अब यह उम्मीद की जा रही है कि फेड अपनी नीति में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा। सोना, जिस पर कोई प्रतिफल नहीं मिलता और इसलिए ब्याज दरों में वृद्धि होने पर सबसे अधिक प्रभावित होता है।

अक्टूबर माह होगा त्योहारी सीजन

घरेलू बाजार की बात करें तो पूर्वानुमान के मुताबिक अक्टूबर माह मतलब त्योहारी सीजन के समय गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। कॉन्ट्रैक्ट दिन के दौरान 1,56,155 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखी गई। सोमवार को तकरीबन 1.55 लाख रुपये पर सोने का भाव स्थिर रहा।

 यह भी पढ़ें : Gold Rate Today:सोना फिर हुआ महंगा या मिली राहत? खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

Written By: MADHVI TANWAR