बिहार: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की आयोजित सभा में भाजपा नेता प्रतीक शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भागीदारी की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रतीक शर्मा एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
प्रतीक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: कटनी में मजदूरों की जान से खिलवाड़! मार्बल खदानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, एक हफ्ते में दो मौतों से उठे सवाल
एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे प्रतीक शर्मा
सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी को लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह नजर आया। प्रतीक शर्मा ने लोगों से मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने और कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की। उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी सभा में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए संपर्क किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में प्रतीक शर्मा की अगुवाई में पहुंचे समर्थकों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।
यह भी पढ़ें: IPO GMP के प्रचार-प्रसार पर SEBI की सख्ती, निवेशकों को चेतावनी- 'ग्रे मार्केट प्रीमियम मुनाफे की गारंटी नहीं'
यह भी पढ़ें: बिसलेरी के बाद दूसरे पानी ब्रांड्स भी FSSAI के रडार पर, शुरू हुई जांच; 2 महीने में आएगी रिपोर्ट