Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि दोनों देशों के बीच महायुद्ध होने जा रहा है। बीते कई दिनों से अमेरिका के राष्ट्रपति लगातार ईरान को धमकी दे रहे है, जिसने पूरी दुनिया में अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या दुनिया में तबाही मचने जा रही है।

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति ने साफ कह दिया था कि वह किसी भी हद तक जाकर ईरान की मदद करेगा। एक्सपर्ट का मानना है कि रूस ने खुले तौर पर ईरान का समर्थन कर दिया है जो अमेरिका के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है।

Donald Trump को ईरान की खुली चुनौती

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान को खुली चुनौती दे दी है। जिसके बाद किसी तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। मालूम हो कि अमेरिका में 'मिडटर्म' चुनाव होने है, जिसके देखते हुए ट्रंप लगातार अपनी जनसभाओं में ईरान को धमकी दे रहे है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "हो सकता है कि वे चुनाव से पहले कुछ ज़्यादा करें, यह सोचकर कि इससे हमें नुकसान होगा, लेकिन हम इसे बहुत जल्दी खत्म कर सकते हैं।

उन्हें पता नहीं है कि मैं उनके साथ कितना अच्छा रहा हूँ"। दूसरी तरफ ईरान भी झुकने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। बकायदा तेहरान में महिलाओं और आम लोगों को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है।

महायुद्ध की तैयारी तेज

एक तरफ अमेरिका ईरान को युद्ध की लगातार धमकी दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। ईरान की तरफ से साफ कहा गया है कि जब तक उसकी शर्तें नहीं मानी जाएंगी, तब तक युद्ध विराम नहीं होगा। इसके अलावा रूस खुलकर ईरान का समर्थन कर रहा है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में अगर युद्ध होता है तो रूस मदद के लिए आगे आ सकता है। साथ ही चीन भी ईरान का अच्छा दोस्त और दोनों ही अमेरिका के एक तरह से दुश्मन है। मिडिल ईस्ट में स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल

अमेरिका के धमकी का ही नतीजा है कि कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक तेल 104 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। जो दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है। कई एक्सपर्ट दुनियाभर में आर्थिक सुनामी और खाघ संकट की भविष्यवाणी कर चुके है। जिसका साफ मतलब है कि आने वाले कुछ महीने काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते है।