Reliance Jio ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर ग्राहकों के लिए नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने इन्हें Happy New Year 2.0 नाम दिया है। इन प्लान में सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट डेटा ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सर्विस और सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलेगा।

Jio ने इस बार 399 रुपये और 3,999 रुपये के दो खास रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनके अलावा 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों और रात में ज्यादा डेटा चलाने वाले ग्राहकों के लिए भी नए पैक लाए गए हैं।

399 के प्लान में Canva Pro समेत कई फायदे

Jio का 399 रुपये वाला रिचार्ज 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है।

इसके साथ यूजर्स को JioHotstar Mobile पर हॉलीवुड कंटेंट देखने की सुविधा मिलेगी। वहीं JioTV के जरिए FanCode और JioGames का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा।

3,999 के प्लान में मिलेगी एक साल की वैलिडिटी

जो ग्राहक बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, उनके लिए Jio ने 3,999 रुपये का सालाना प्लान पेश किया है। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की होगी। इस प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी बताई गई कीमत 1,590 रुपये है। इसके अलावा JioHotstar Mobile पर हॉलीवुड कंटेंट, JioTV के जरिए FanCode और 50GB JioAICloud स्टोरेज का लाभ भी मिलेगा। दोनों मुख्य प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी गई है। कंपनी ने इनके साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का भी फायदा बताया है।

15 और 25 में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

5G इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए Jio ने दो छोटे डेटा पैक भी पेश किए हैं।

  • 15 रुपये का पैक: इसमें एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।
  • 25 रुपये का पैक: इस रिचार्ज में दो दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि इन पैक में डेटा डाउनलोड या इस्तेमाल की कोई तय सीमा नहीं रखी गई है।

50 के रिचार्ज में रातभर चलाएं इंटरनेट

अगर आप देर रात तक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो Jio का 50 रुपये वाला नया पैक आपके काम आ सकता है। इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा। यह पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो रात में काम करते हैं, ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं या गेमिंग और वीडियो देखने में ज्यादा समय बिताते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या है Google का Mirror Dimension? जानिए कैसे काम करता है इंटरनेट का यह नकली वर्जन

कब से मिलेंगे ये नए रिचार्ज प्लान?

Jio ने अलग-अलग प्लान की उपलब्धता के लिए तारीखें भी तय की हैं। 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले मुख्य प्लान के साथ 25 रुपये का 5G डेटा ऐड-ऑन 24 नवंबर से उपलब्ध होगा। वहीं 15 रुपये वाला 5G डेटा पैक पहले से ही रिचार्ज के लिए मौजूद है।

50 रुपये वाला नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इन सभी प्लान को MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी Jio स्टोर या रिटेल दुकानों से रिचार्ज कर सकेंगे।