बांग्लादेश: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी की घोषणा के साथ ही बांग्लादेश में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने एक बार फिर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने 27 और 28 नवंबर को देशभर में मशाल जुलूस निकालने और 29-30 नवंबर को 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। यह आंदोलन पार्टी की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है।
29-30 नवंबर को 48 घंटे के फुल लॉकडाउन
दरअसल, शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश में 29-30 नवंबर को 48 घंटे के फुल लॉकडाउन का ऐलान किया है। अवामी लीग ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। इस संदर्भ में पार्टी का कहना है कि सरकार उसकी मांगों को स्वीकार करे और देश में राजनीतिक अधिकारों तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। शेख हसीना की पार्टी ने सरकार के सामने आठ मांगें रखी हैं।
बांग्लादेश की सरकार से अवामी लीग की 8 मांगे
-आवामी लीग की पहली मांग है कि शेख हसीना और पार्टी नेताओं के खिलाफ मामलों को वापस लिया जाए। इसके साथ ही राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसलों को रद्द किया जाए।
-आवामी लीग की दूसरी मांग यह है कि लीग पर जो प्रतिबंध लगाया गया है, उसे हटाया जाए। इसके साथ ही पार्टी को राजनीतिक गतिविधियां करने की अनुमति दी जाए।
- आवामी लीग की तीसरी मांग यह है कि लीग के राजनीतिक बंदियों की रिहाई हो और उनपर लगे मुकदमे समाप्त किए जाए।
- आवामी लीग की चौथी मांग यह है कि बांग्लादेश में बढ़ती महंगाई को नियंत्रण किया जाए। इसके साथ ही बिजली, गैस, पानी, ईंधन, खाद और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम की जाए।
-आवामी लीग की पांचवीं मांग यह है कि बंद पड़े उद्योगों को फिर से खोला जाए और बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार दिया जाए।
-आवामी लीग की छठी मांग यह है कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। हत्या, बलात्कार, जबरन वसूली, लूटपाट, अवैध कब्जे रोके जाए और महिलाओं, बच्चों एवं अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाए।
-आवामी लीग की सातवीं मांग यह है कि सैन्य-नागरिक अधिकारियों और पत्रकारों के खिलाफ कथित झूठे मुकदमे वापस हो। इसके साथ ही अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए।
-आवामी लीग की आठवीं मांग यह है कि उग्रवाद और आतंकवाद पर कार्रवाई हो। इसके साथ ही, जेल से रिहा किए गए आतंकियों एवं उग्रवादियों को गिरफ्तार किया जाए।

ये मांगें अवामी लीग द्वारा जारी आठ सूत्रीय एजेंडे पर आधारित हैं।
भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ेगा असर
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता का असर भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ सकता है। क्योंकि शेख हसीना फिलहाल भारत में रह रही हैं। इसलिए भारत के सामने इस मामले में कूटनीतिक और कानूनी पहलू महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही सीमा पर सुरक्षा और दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों पर भी घटनाक्रम का असर पड़ सकता है।
बांग्लादेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी
अवामी लीग के आंदोलन और हालिया हिंसक घटनाओं के मद्देनजर बांग्लादेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। रॉयटर्स की 19 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, अवामी लीग के लॉकडाउन कार्यक्रम के दौरान कई इलाकों में आगजनी, वाहनों को नुकसान पहुंचाने, सड़क और रेल यातायात बाधित करने तथा कच्चे बम धमाकों की घटनाएं सामने आई थीं। सरकार ने सुरक्षा बलों को सतर्क किया है और संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है।